Home Jharkhand सीएम हेमंत ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को किया नमन
Jharkhand

सीएम हेमंत ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को किया नमन

Share
Share

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को नमन किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि 2019 में पुलवामा में कायराना आतंकी हमले में शहीद होने वाले अमर वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन. वीर जवानों के अदम्य साहस, वीरता व शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा : चंपाई झारखंड के पूर्व सीएम और सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने लिखा कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुये भारत माता के वीर सपूतों को शत शत नमन. आपके अदम्य साहस, वीरता व शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा. जय हिंद, जय भारत.

वीर जवानों की शहादत को कभी नहीं भूल सकते : डॉ इरफान स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि 14 फरवरी 2019 पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को कोटि-कोटि नमन. उनकी शहादत को कभी नहीं भूल सकते. देश की रक्षा के लिए उनका बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा. जय हिंद! डॉ इरफान अंसारी ने एक फोटो भी साझा की है, जिसमें लिखा है कि 14 फरवरी 2019 यह वही दिन है जब हमारे वीर जवानों पर कायराना हमला हुआ था. जिसमें 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवान शहीद हो गये. पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इसका जिम्मेदार था.

यह तारीख हर हिंदुस्तानी के दिल में दर्द और गर्व दोनों की भावना जगाती : मिथलेश ठाकुर झामुमो के केंद्रीय महासचिव मिथलेश ठाकुर ने भी पुलवामा आतंकी हमले में शीहद अमर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने 40 सीआरपीएफ जवानों की फोटो साझा कर लिखा कि पुलवामा के वीर शहीदों को कोटि-कोटि नमन. 14 फरवरी 2019- यह तारीख हर एक हिंदुस्तानी के दिल में दर्द और गर्व दोनों की भावना जगाती है. इस दिन हमारे 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया. उनका बलिदान हमेशा अमर रहेगा और देश के हर नागरिक को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा. आज हम संकल्प लेते हैं कि उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाने देंगे. हम एकजुट रहकर देश की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करेंगे. शहीदों का यह बलिदान हमें हर पल याद दिलाता है कि हमारे सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा देते हैं. हम सबका दायित्व है कि हम उनके परिवारों के साथ खड़े रहें और एक सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें. अमर शहीद वीरों को नमन! जय हिंद! शहीद जवानों की वीरता को मेरा प्रणाम : संजय सेठ लोकसभा सांसद और भाजपा नेता संजय सेठ ने कहा कि पुलवामा के आतंकी हमले में अपना बलिदान देने वाले मां भारती के सभी वीर सपूतों को मेरा कोटि-कोटि नमन. राष्ट्रहित के लिए दिया गया आपका बलिदान, हर देशवासी के लिए प्रेरणा देने वाला है. यह देश आपके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा. आपकी वीरता को मेरा प्रणाम.

Share this Article
Share

Leave a comment

Leave a Reply

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 

Recent Posts

About us

Khabar365News.in झारखंड केंद्रित एक डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जहां राज्य के विभिन्न जिलों की स्थानीय खबरें, राजनीति, अपराध, खेल, जनसमस्याएं और सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरें प्रकाशित की जाती हैं। इसका उद्देश्य पाठकों तक झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की ताजा घटनाओं और महत्वपूर्ण जानकारियों को पहुंचाना है।

Related Articles
ActiveBokaroJharkhand

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बोकारो का जलवा, झारखंड की बालिका टीम पहली बार बनी पूल चैंपियन

अरविंद कुमार बोकारो बोकारो। महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित 41वीं यूथ नेशनल...

ActiveBreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंड

जामताड़ा में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले का आयोजन, 55 युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन

जामताड़ा: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री आलोक कुमार के निर्देश पर...

ActiveJharkhandRanchi

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई...