BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

इंजीनियरिंग–मेडिकल कोचिंग को आज सीएम हेमंत सोरेन का तोहफा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड के अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिए सोमवार से दिशोम गुरु शिबू सोरेन इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है। इस कोचिंग संस्थान का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। कार्यक्रम में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा सहित कई अन्य विशिष्ट अतिथि भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन समारोह दोपहर 12:30 बजे आयोजित किया जाएगा। इस कोचिंग संस्थान का संचालन कल्याण विभाग की देखरेख में किया जाएगा। पहले चरण में संस्थान के लिए 300 विद्यार्थियों का चयन किया गया है, जिनमें राज्य के विभिन्न बोर्डों से आने वाले छात्र शामिल हैं। कक्षाओं के संचालन की जिम्मेदारी कोटा स्थित मोशन संस्थान को सौंपी गई है।

कोचिंग केंद्र हिंदपीढ़ी स्थित कल्याण विभाग के भवन में संचालित होगा। यह भवन पहले से निर्मित था, जिसे अब पूरी तरह आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। परिसर में विद्यार्थियों के लिए तीन छात्रावास भी उपलब्ध हैं। नामांकित छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ सभी आवश्यक शैक्षणिक सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी। चूंकि यह पहला शैक्षणिक सत्र है और नामांकन प्रक्रिया में कुछ विलंब हुआ है, इसलिए छात्रों के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का भी आयोजन किया जा सकता है।

अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के लिए भी शुरू होगी कोचिंग:
कल्याण विभाग आगामी शैक्षणिक सत्र से अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए भी इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग शुरू करने जा रहा है। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के निर्देश पर इसकी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। अगले सत्र से इन वर्गों के विद्यार्थियों को भी मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विश्व वॉलीबॉल दिवस: पोचरा की महिला खिलाड़ियों को मिली जर्सी

Khabar365newsरामगढ़। विश्व वॉलीबॉल दिवस के अवसर पर केयर ग्रामीण विकास केंद्र द्वारा...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

जनता की सेवा करना मुख्य उद्देश्य अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु कल बीते दिन जनसंवाद महा अभियान...