झारखंडब्रेकिंग

कल से 6 दिनों के झारखंड दौरे पर रहेंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, विभिन्न जिलों में करेंगे बैठके

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू आगामी 07 जून 2025 को अपने छह दिवसीय प्रवास पर झारखंड पहुंच रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने जानकारी दी कि इस प्रवास के दौरान प्रभारी के. राजू और प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत 08 जून को सिमडेगा जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) मुख्यालय में सुबह 10 बजे आयोजित बैठक से होगी, जिसमें जिला अध्यक्ष, जिला पर्यवेक्षक, यूएलबी पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक पर्यवेक्षक और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। इसके बाद अपराह्न 4 बजे चाईबासा के सर्किट हाउस में कोल्हान क्षेत्र के नागरिक समाज कार्यकर्ताओं के साथ पेसा नियमों पर परामर्श होगा। 09 जून को रामगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी, इसके बाद अपराह्न 3 बजे बोकारो में जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। 10 जून को लातेहार में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी और अपराह्न 3 बजे चतरा में संविधान बचाओ रैली में प्रभारी शामिल होंगे। 11 जून को पूर्वाह्न 11 बजे रांची में पेसा नियमों पर परामर्श किया जाएगा तथा एससी समुदाय के नेताओं के साथ भी विशेष बैठक होगी। 12 जून को लोहरदगा जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक होगी और अपराह्न 3 बजे गुमला में भी इसी प्रकार की बैठक होगी। इस प्रवास के समापन के बाद प्रभारी के. राजू रात 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची से हैदराबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...