देशब्रेकिंग

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को ED ने भेजा नोटिस, 27 अप्रैल को पेश होने का आदेश

Share
Share
Khabar365news

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू को ED ने नोटिस भेजा है। मामला है साई सूर्या डेवलपर्स और सुराना ग्रुप से जुड़ा, जिनके लिए महेश बाबू ने प्रमोशनल एक्टिविटी की थी। ईडी ने उन्हें 27 अप्रैल को पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। मिली जानकारी के अनुसार, इन रियल एस्टेट कंपनियों ने आम लोगों को निवेश के लिए आकर्षित किया, लेकिन बाद में धोखाधड़ी की। आरोप है कि इन कंपनियों ने एक ही प्लॉट को कई बार बेच दिया और फर्जी वादे किए।  

महेश बाबू पर आरोप है कि उन्होंने इन कंपनियों का प्रचार किया, जिससे निवेशकों को प्रभावित किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें इसके लिए 5.9 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया—जिसमें से 2.5 करोड़ रुपये नकद में दिए गए। अब यही नकद राशि ईडी की जांच के घेरे में है, क्योंकि इसे मनी लॉन्ड्रिंग से जोड़ा जा रहा है। तेलंगाना पुलिस ने इन कंपनियों के खिलाफ पहले ही कई एफआईआर दर्ज की हैं। ईडी की जांच अब महेश बाबू के नकद लेनदेन तक पहुंच गई है। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड में आकाशीय बिजली बनी जानलेवा

Khabar365newsरांची। झारखंड में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही वज्रपात का...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के बर्मामाइंस में फायरिंग से सनसनी

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई ताबड़तोड़ फायरिंग...