Home झारखंड हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा अचानक आ गई ट्रेन, टक्कर से एक हाथी की मौत
झारखंडब्रेकिंग

हाथियों का झुंड ट्रैक पार कर रहा अचानक आ गई ट्रेन, टक्कर से एक हाथी की मौत

Share
Share
Khabar365news

झारखंड: झारखंड के रांची के मुरी रोड स्थित कित्ता रेलवे स्टेशन से गुजरते समय एक हाथी की मौत हो गई। हाथी हटिया टाटा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। हाथी के ट्रेन से टकराने के बाद रेलवे ट्रैक पर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कित्ता रेलवे स्टेशन से आगे महुआडीह के पास घने जंगलों से हाथियों का झुंड गुजर रहा था। इसी दौरान हटिया टाटा पैसेंजर ट्रेन गुजर रही थी और एक हाथी ट्रेन की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद रेलवे प्रशासन के साथ वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। मृत हाथी के शव को रेलवे ट्रैक से हटाने में करीब 2 घंटे का समय लग गया, तब तक पैसेंजर ट्रेन ऐसे ही ट्रैक पर खड़ी रही।

स्थानीय लोगों की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद बड़े मृत हाथी को मोटी रस्सियों से बांधकर रेलवे ट्रैक से हटाया गया। रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं ट्रेनें इस दौरान रांची-मुरी रेलखंड से गुजरने वाली हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस, वनांचल एक्सप्रेस और रांची बनारस एक्सप्रेस ट्रेनें अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर खड़ी रहीं। वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सकों के अनुसार मृत हाथी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद उसे दफना दिया जाएगा। साथ ही वन विभाग की टीम हाथी की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत के मामले की जांच कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Related Articles
ActiveBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

टाटानगर स्टेशन पर 6 किलो गांजा जब्त, कांड्रा का युवक गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

फेसबुक मैसेंजर पर रिश्तेदार बनकर 5.11 लाख की ठगी,

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है,...

ActiveBreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर 19 नवंबर को अगली सुनवाई

Khabar365newsरांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़ी याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट...