झारखंडब्रेकिंग

मंडरो प्राथमिक स्वास्थ्य में आपातकालीन सेवा ठप, मुख्य गेट पर लटका दिखा ताला

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज जिला अंतर्गत मंडरो प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को आपातकालीन सेवा पूरी तरह ठप पाई गई। दोपहर तीन बजे जब कुछ ग्रामीण आपात स्थिति में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे, तो केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लटका मिला। इससे मरीजों, विशेषकर डिलीवरी केस, घायल व्यक्तियों और गंभीर रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र में अक्सर मनमानी तरीके से ताला बंद कर दिया जाता है, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल पाता। खासकर दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों से आने वाले लोगों को सबसे ज़्यादा परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्यकर्मियों पर लापरवाही और जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में मंडरो प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उराँव ने कहा कि मामला गंभीर है और इसकी जाँच कराई जाएगी। दोषी स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान कर विभाग को रिपोर्ट सौंपी जाएगी तथा उचित कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 24 घंटे संचालित रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि ग्रामीणों को आपात स्थिति में समय पर स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां,

Khabar365newsसाहिबगंज। भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज...