BiharBreakingPatnaबिहारब्रेकिंग

पटना में आज फिर एनकाउंटर, अपराधी के पैर में लगी गोली

Share
Share
Khabar365news

राजधानी पटना में बुधवार सुबह एक बार फिर से कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर की सूचना है। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र के चरमा का बताया जा रहा है, जहां पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान दोनों तरफ से गोली-बारी हुई। इस दौरान जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को पैर में लगी गोली।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना 
जानकारी के मुताबिक, पुलिस इस कुख्यात अपराधी की तलाश लंबे समय से कर रही थी। इसी दरम्यान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधियों ने दो दिन पहले मसौढ़ी के एक स्वर्ण व्यवसायी को निशाना बनाने की साजिश रची थी। इसके लिए व्यवसायी और उसकी दुकान की रेकी भी की गई थी। इसी के आधार पर कार्रवाई करने के लिए मौके पर पहुंची और अपराधियों की घेराबंदी की। भनक लगते ही अपराधी अजय पासवान पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी। इसी क्रम में जवाबी कार्रवाई में अजय को पैर में गोली लगी। घायल अजय को अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इसके अलावा एक अपराधी पुलिस के चंगुल में फंसा है, जिसकी पहचान अजय यादव उर्फ छोटू उर्फ श्रवण के नाम से हुई है। फिलहाल पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। 

सम्राट सरकार में 13 एनकाउंटर
13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र के जोल बीघा के पास हथियारबंद अपराधियों ने सीएमएस सिक्योरिटी वैन से करीब 27 लाख रुपये लूट लिए थे। तय रूट से गुजर रही वैन को पहले से घात लगाए बदमाशों ने घेर लिया और हथियार के बल पर सुरक्षाकर्मियों को कब्जे में लेकर कैश से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया और घटना स्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर कैश बॉक्स बरामद किया, हालांकि उसमें रखे रुपये गायब थे। इसी मामले में पुलिस लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थी और मसौढ़ी में कुख्यात अपराधी अजय पासवान के एनकाउंटर को बड़ी सफलता माना जा रहा है। अजय पासवान पर बैंक डकैती और लूट के कई मामले दर्ज हैं। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और एफएसएल टीम भी जांच में जुटी है। वहीं सम्राट सरकार के कार्यकाल में अब तक 13 एनकाउंटर हो चुके हैं, जिनमें पटना, खगड़िया, जहानाबाद, किशनगंज, समस्तीपुर, सीवान, बिहटा और भागलपुर समेत कई जिलों में कुख्यात अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...