JharkhandLATEHARRanchi

मनरेगा योजना: लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड में बड़े पैमाने पर धांधली की आशंका

Share
Share
Khabar365news

अधिकारियों से जवाब-तलब लेने की तैयारी में लगा ग्रामीण विकास विभाग

रांची। राज्य अनुसमर्थन दल के द्वारा लगातार विभाग में व्याप्त कई गड़बड़ियां निकल कर सामने आ रही है। जिसमें विभिन्न जिलों एवं प्रखंडों में संचालित मनरेगा योजनाओं में किए जा रहे भ्रष्टाचार भी नजर आने लगे हैं। ऐसा ही कुछ मामला लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड में प्रकाश में आया है। बता दें कि लातेहार जिला के महुआडांड़ प्रखंड में मनरेगा योजना में बड़े पैमाने पर धांधली की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों और कर्मियों की मिली भगत से यह गड़बड़ी हुई है। मनरेगा योजना में काम कर रहे बीपीओ पर भी आरोप लग रहे हैं। इस प्रखंड में बिना ग्राम सभा किए ही आठ पंचायतों में 1438 योजनाओं की इंट्री की गयी और 4.38 करोड़ लागत की योजनाओं को आवंटित कर दिया गया, जिसे अनुसमर्थन दल की टीम ने पकड़ा है। यह बात भी सामने आयी है कि इस प्रखंड में बिना ग्राम सभा किए ही आठ पंचायतों में 1438 योजनाओं की इंट्री की गयी और 4.38 करोड़ लागत की योजनाओं को आवंटित कर दिया गया। अनुसमर्थन दल की टीम ने इसे भी पकड़ा है। इसके अलावा रविवार के अवकाश के दिन भी सीबी ट्रेंच की 98 इंट्री करा दी गयी है। बारिश के पहले ट्रेंच कराने के काम पर यह कार्य हुआ है। हालांकि इस पूरे मामले पर अनुसमर्थन दल ने कार्रवाई की अनुशंसा की है। ग्रामीण विकास विभाग अब वहां के अधिकारियों से जवाब-तलब लेने की तैयारी कर रहा है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम इंटक अध्यक्ष सह बेरमो विधायक अनूप सिंह का भव्य स्वागत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू पीटीपीएस स्थित न्यू मार्केट चौक पर...

HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

बजरंगबली मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

Khabar365newsसंवाददाता बरकट्ठा: प्रखंड क्षेत्र के कोनहारा कला में बजरंगबली मंदिर निर्माण को...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...