BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में आगलगी से मचा हड़कंप, घर जलकर राख; 6 बकरियां, नकदी व जेवर खाक

Share
Share
Khabar365news

साहिबगंज के राजमहल थाना क्षेत्र के लखीपुर पंचायत अंतर्गत मानसिंघा बालीटोला से देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। नूरजहान बेवा के घर में अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा घर आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भीषण थी कि जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

इस आगलगी की घटना में घर में बंधी छह बकरियां भी जलकर मर गईं। इसके अलावा सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन से संबंधित कागजात, घर के सारे कपड़े और लगभग 40 हजार रुपये नगद भी आग की भेंट चढ़ गए।

घटना के बाद पीड़ित नूरजहान बेवा और उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पूरी तरह बेघर और बेसहारा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और मुआवजा देने की मांग की है।
 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
JharkhandPakur

तारापुर गांव में छत पर रखे पुआल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

Khabar365newsपाकुड़ से जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार अपराह्न हिरणपुर प्रखंड...

HazaribaghJharkhand

सरस्वती पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक, महेश बने पूजा समिति अध्यक्ष

Khabar365news बरकट्ठा संतोष पांडे : प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कोनहारा कला स्थित...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...