BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में आयोजित ऐतिहासिक मंडा पूजा में बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद शामिल हुईं। उन्होंने मंडा स्थल पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

पूर्व विधायक ने मंडा खूंटा के पास झूल रहे भोक्ताओं से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की आत्मा है। भोक्ताओं की तपस्या और आस्था हमें हमारी जड़ों से जोड़ती है। यह त्याग और विश्वास का पर्व है।

कडरू मंडा मेला में बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु जुटे थे। अंबा प्रसाद ने मेला समिति के सदस्यों से बातचीत की और आयोजन को सफल बनाने के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा जैसे आयोजनों से सामाजिक समरसता बढ़ती है।

अंबा प्रसाद ने कहा कि कडरू गांव में मंडा पूजा की परंपरा काफी पुरानी है मैं यह हमेशा से आती रही हूं। यहां हर साल जेठ महीने में भोक्ता निर्जला व्रत रखकर पीठ में हुक लगाकर 21 बार मंडा खूंटा पर झूलते हैं। मान्यता है कि इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और गांव में सुख-शांति बनी रहती है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लोकल सप्लायर ने बकाया भुगतान नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन किया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू निर्माणाधीन पीवीयूएनएल प्लांट के निर्माण कार्य में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

न्यू मार्केट, कटिया बस्ती पंचायत से शिव भक्त जलाभिषेक के लिए पहाड़ी मंदिर हुए रवाना

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु श्रावणी मेले के पवित्र अवसर पर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

JSSC ऑफिस में CID की छापेमारी

Khabar365newsरांची। JSSC से जुड़ी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के...