JharkhandPoltical

विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा 28 दिसंबर से पीवीयूएनएल, बीएचईएल व उनके अधीनस्थ एजेंसियों में कार्यरत बाहरी मजदूरों को वापस भेजने का अभियान चलाया जाएगा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: मंसूर खान ब्यूरो चीफ रामगढ़

रामगढ़ जिले के पतरातू में पीवीयूएनएल द्वारा निर्माणाधीन 4000 मेगा वाट सुपर थर्मल पावर प्लांट में कार्यरत बीएचईएल के अधीन कार्य कर रही एजेंसियों द्वारा हजारों की संख्या में बाहर से आदमी लाकर काम पर रखे गए हैं। विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा लगातार आवाज उठाने और विस्थापित प्रभावितों को 75% कामों में योग्यता अनुसार काम पर रखने के बारंबार आग्रह को नजरअंदाज किया गया है। उक्त समस्या को लेकर गुरुवार को विस्थापित प्रभावित संघर्ष मोर्चा द्वारा पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि आगामी 27 दिसंबर 2022 तक बाहर से लाए गए हजारों कामगारों को वापस भेज कर 75% विस्थापित प्रभावितों को काम पर रखने, न्यूनतम मजदूरी लागू करने एवं धीरजू प्रजापति को इंसाफ व अन्य समस्या से अवगत करा कर अन्य मांग किया। वही ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि 27 दिसंबर 2022 तक बाहर से लाकर काम पर रखे गए लोगों को वापस भेजा जाए और उनके जगह 40000/-तक के मासिक वेतन के कामों में यहां के विस्थापित प्रभावितों को योग्यतानुसार काम पर नियुक्त किया जाए। अन्यथा आगामी 28 दिसंबर 2022 से उक्त बाहरीयों को मोर्चा द्वारा यहां से वापस भेजने का अभियान चलाया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। साथ ही कहा गया है कि बीएचईएल के एजेंसियों के तहत कार्यरत कामगारों को न्यूनतम मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। इसकी अवहेलना करने वाले एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड कर उन्हें कार्यमुक्त किया जाए अन्यथा मोर्चा द्वारा उक्त एजेंसियों का काम ठप करवाया जाएगा। तथा मेसर्स दुर्गा ट्रांसपोर्ट में काम के दौरान विगत 26 जून 2021 को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ग्राम सांकुल निवासी धीरजू प्रजापति को काम से हटा कर लगभग 6 महीने की मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया। उसकी पत्नी द्वारा आग्रह करने पर दुर्गा ट्रांसपोर्ट के मालिक द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाना अत्यंत दुखद है। अतः उक्त मेसर्स दुर्गा ट्रांसपोर्ट पर कठोर कार्रवाई की जाए और उसे ब्लैक लिस्टेड करते हुए उसे कार्यमुक्त किया जाए। तथा धीरजू प्रजापति को इंसाफ देते हुए उसे स्थाई नौकरी में बहाल किया जाए। अन्यथा मेसर्स दुर्गा ट्रांसपोर्ट का घेराव किया जाएगा। साथ ही मोर्चा ने प्रबंधन से उपरोक्त मांगों पर विचार करते हुए 27 दिसंबर 2022 तक सकारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया। साथ ही मोर्चा ने उपरोक्त ज्ञापन की प्रतिलिपि पीएमओ नई दिल्ली, ऊर्जा मंत्री भारत सरकार, मुख्यमंत्री झारखंड, सांसद हजारीबाग, विधायक बड़कागांव, उपायुक्त रामगढ़, एसडीपीओ पतरातु, बीडियो पतरातू, सीओ पतरातु व थाना प्रभारी पतरातु को प्रेषित किया है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
JharkhandPolticalRanchi

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन

Khabar365newsरांची । भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रांची महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस...

JharkhandLATEHARRanchiSocialआस्थाधर्म-कर्म

कुरकुरा-मंदरो में श्री मारुति महायज्ञ एवं श्री राम कथा का आयोजन

Khabar365newsरांची। रांची के मांडर प्रखंड अंतर्गत कुरकुरा-मंदरो, नरकोपी क्षेत्र में आगामी 15...