Patnaबिहारब्रेकिंग

किराना दुकानदार की गोली मारकर हत्या

Share
Share
Khabar365news

बिहार : बिहार की राजधानी पटना में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला राजधानी पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र का है, जहाँ शुक्रवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने ज़करियापुर इलाके में एक किराना दुकानदार को गोली मार दी। दुकानदार को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक दुकानदार की पहचान तृष्णा मार्ट के मालिक के रूप में हुई है। उसका नाम विक्रम कुमार झा था और वह दरभंगा का रहने वाला था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बदमाश दुकान में घुसे और दुकानदार के सिर में सीधी गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही दुकानदार मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

सूचना मिलते ही रामकृष्ण नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और विक्रम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहाँ उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जाँच में जुटी है। एक अधिकारी ने बताया कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की गई है और यह पता लगाने की कोशिश की गई है कि दुकानदार की किसी से कोई पुरानी रंजिश तो नहीं थी।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

परिमल नाथवानी को मिला बीजेपी का समर्थन, भाजपा नहीं देगी उम्मीदवार

Khabar365newsराज्यसभा चुनाव में भाजपा ने यू टर्न लेते हुए अपना प्रत्याशी नहीं...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

सिमडेगा में नौकरी के नाम पर ठगी का खेल

Khabar365newsसिमडेगा जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर कथित रूप से फर्जी...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

MMCH में HIV संक्रमित प्रसूता मिलने से हड़कंप

Khabar365newsमेदिनीनगर के एमएमससीएच अस्पताल में प्रसूता के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने का...

BreakingJharkhandRamgahझारखंडब्रेकिंग

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड के वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Khabar365newsरामगढ़: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने झारखंड दौरे...