BreakingJharkhandRanchi

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान बीएलओ एसआइआर करने आए तो बांधकर रखें

Share
Share
Khabar365news

रांची ।झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार को ‘सेवा के अधिकार सप्ताह’ के दौरान स्टैंडर्डाइज्ड इंफॉर्मेशन रिपोर्ट को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि एसआइआर की आड़ में मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। अपने संबोधन में उन्होंने अत्यंत विवादित टिप्पणी करते हुए लोगों से कहा कि यदि बीएलओ घर पर एसआईआर के लिए जानकारी लेने आएं, तो उन्हें बांधकर रख दें।

मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा एसआइआर प्रक्रिया का इस्तेमाल कर लोगों को घुसपैठिया बताने और वोटर लिस्ट से नाम हटाने की तैयारी कर रही है। उनका कहना है कि बिहार में इसी प्रक्रिया के बहाने करीब 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए, जिससे महागठबंधन को लगभग 80 विधानसभा सीटों का नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने दावा किया कि इससे लाखों नागरिक मतदान जैसे मौलिक अधिकार से वंचित हुए और उनकी नागरिकता पर सवाल खड़ा हो गया।


इरफान अंसारी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ किसी एक समुदाय का नहीं, बल्कि आदिवासी, दलित, पिछड़े और सभी कमजोर वर्गों से जुड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि भाजपा इस मॉडल को पहले बंगाल और फिर झारखंड में लागू करने की कोशिश कर रही है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...