झारखंडब्रेकिंग

हेमंत सोरेन ने युवाओं को दी सौगात, झारखंड में पुलिस सहित इन पदों पर बंपर बहाली

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड राज्य में पुलिस, कक्षपाल, उत्पाद सिपाही और होमगार्ड के पदों पर सीधी नियुक्ति होगी। नई भर्ती नियमावली-2025 को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय के बाद गृह विभाग ने संबंधित गजट भी जारी कर दिया है। इसके तहत राज्य में विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

भर्ती से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ   

1. पदों की श्रेणी:

पुलिस (जिला/इकाई), पुलिस (झारखंड सशस्त्र पुलिस), पुलिस (राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल), कक्षपाल, सिपाही (गृह रक्षा वाहिनी), और उत्पाद सिपाही के पदों पर सीधी नियुक्ति होगी।

यह नियुक्ति झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की अनुशंसा पर की जाएगी।

2. महिलाओं के लिए आरक्षण:

पुलिस और अन्य पदों पर 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

3. आरक्षण:

गृह रक्षा वाहिनी और होमगार्ड के लिए 50 प्रतिशत पद संपूर्ण रिक्ति का महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा।

अनुबंध पर कार्यरत सहायक पुलिस के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण मिलेगा।

4. न्यूनतम आयु सीमा:

सभी पदों पर नियुक्ति के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष होगी।

5. शारीरिक मापदंड:

सामान्य/बीसी/इडब्ल्यूएस के लिए ऊंचाई 160 सेंटीमीटर और सीना 81 सेंटीमीटर होना चाहिए।

एससी/एसटी के लिए ऊंचाई 155 सेंटीमीटर और सीना 79 सेंटीमीटर होना चाहिए।

महिलाओं के लिए ऊंचाई 148 सेंटीमीटर और सीना पर कोई नियम नहीं होगा।

6. शारीरिक दक्षता परीक्षा:

पुरुषों के लिए 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी।

महिलाओं के लिए यह दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी।

7. शैक्षिक योग्यताएँ:

रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय से स्नातक या डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों को पुलिस पदों पर नियुक्ति में 4 से 10 अंक तक वेटेज मिलेगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बारिश के बाद बदला मौसम का मिजाज,

Khabar365newsझारखंड में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव देखने...

BreakingJharkhandUttar Pradeshझारखंडब्रेकिंग

CNG पंप जाते समय हादसा, रास्ता बंद मिला तो पलटी कार

Khabar365newsधार्मिक यात्रा पर निकले जयपुर का एक परिवार प्रयागराज से लौटते समय...

BreakingDelhiJharkhandझारखंडदिल्लीब्रेकिंग

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में आग,

Khabar365newsमालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक रेस्तरां में बुधवार सुबह आठ बजे...