झारखंडब्रेकिंग

शराब दुकानों की रखवाली करेंगे होमगार्ड के जवान

Share
Share
Khabar365news

राज्य में संचालित शराब की खुदरा दुकानों के ऑडिट का काम लगभग पूरा होने को है। नयी उत्पाद नीति के तहत टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने तक उत्पाद विभाग खुद शराब बेचेगा। निजी हाथों में शराब की  बिक्री हस्तांतरित करने से संबंधित टेंडर होने में डेढ़ से दो माह का समय लगने की संभावना है। इस अवधि में शराब की खुदरा दुकानों को संचालित करने के लिए उत्पाद विभाग ने अपनी कार्य योजना को अंतिम रूप दे दिया है। राज्य भर में संचालित लगभग 1466 खुदरा शराब दुकानों पर सहायक उत्पाद आयुक्त के स्तर से सेल्स मैन रखे जाएंगे।

जिलों में पदस्थापित सहायक उत्पाद आयुक्त संबंधित व्यक्ति की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद उसकी नियुक्ति करेंगे। उस व्यक्ति से शपथ पत्र लेंगे। उसके विरुद्ध कोई मुकदमा दर्ज न हो, पूर्व में शराब दुकानों पर कार्यरत रहने के दौरान किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता नहीं की हो, यह सुनिश्चित कर लेंगे। सेल्स मैन को राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा तय पारिश्रमिक का भुगतान किया जाएगा। उत्पाद विभाग द्वारा राज्य के सभी जिला उपायुक्तों को संबंधित निर्देश दे दिए गए हैं।

उत्पाद विभाग ने शराब की खुदरा दुकानों पर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उपायुक्तों को होमगार्ड के जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उसमें कहा गया है कि उपलब्धता के आधार पर प्रत्येक देसी शराब की दुकान पर एक-एक, प्रत्येक विदेशी शराब दुकान पर तीन-तीन एवं कंपोजिट शराब दुकानों पर होमगार्ड के दो-दो जवान तैनात रहेंगे। उपायुक्त रांची ने जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी रांची को इस संबंध में पत्र भी लिखा है। होमगार्ड के जवान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उसमें कहा गया है कि रांची जिले में 166 शराब की खुदरा दुकानों के लिए 367 होमगार्ड के जवान की आवश्यकता है। इसलिए तत्काल जिला उत्पाद कार्यालय के अधीन 367 होमगार्ड के जवान की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender








Related Articles
BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में 3 साइबर ठग गिरफ्तार, बैंक अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Khabar365newsजामताड़ा पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर के दो सरकारी अस्पतालों में मरीजों की मौत पर हंगामा

Khabar365newsजिले की सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बिजली गिरने से 5 की मौत, 

Khabar365newsझारखंड में खराब मौसम और आकाशीय बिजली ने बड़ा नुकसान पहुंचाया है।...