झारखंडब्रेकिंग

ACB कोर्ट में पेशी के बाद IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को भेजा गया जेल

Share
Share
Khabar365news

रांची : एसीबी कोर्ट में पेशी के बाद निलंबित IAS विनय चौबे और गजेंद्र सिंह को जेल दिया गया है। बता दें कि विनय चौबे को और गजेंद्र सिहं को एसीबी ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। दूसरी ओऱ 38 करोड़ रुपये से ज्यादा के शराब घोटाले में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे ने गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है। विनय चौबे ने हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट याचिका दायर कर कहा कि ACB ने गिरफ्तारी में सुप्रीम कोर्ट की तय गाइडलाइनों का पालन नहीं किया।

गिरफ्तारी को बताया नियमों के खिलाफ
विनय चौबे की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि गिरफ्तारी से पहले तय कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ। उन्हें न तो गिरफ्तारी का कारण बताया गया और न ही सुप्रीम कोर्ट के ‘अरनेश कुमार बनाम बिहार’ मामले में दिए गए निर्देशों का पालन किया गया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को अवैध और गलत तरीके से की गई कार्रवाई बताया है। 

ACB ने सात दिन की मांगी थी रिमांड 
गौरतलब है कि 20 मई को ACB ने विनय चौबे और उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह से करीब छह घंटे तक लगातार पूछताछ की थी। इसके बाद दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के दिन उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, मगर उस दिन अदालत ने रिमांड नहीं दी थी। ACB ने विनय चौबे के लिए सात दिन की रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने केवल दो दिन की मंजूरी दी।  बुधवार को ACB ने विशेष अदालत से दोनों अधिकारियों की सात दिन की रिमांड मांगी थी। वहीं, विनय चौबे के वकील ने इसका विरोध किया था। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंगरांची

पाकुड़ होटल में ठहरे मालदा जिला परिषद के 24 सदस्य, बंगाल पुलिस पहुंची तो विवाद

Khabar365newsपाकुड़। पाकुड़ के एक होटल में पश्चिम बंगाल के मालदा जिला परिषद...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में युवक पर कैंची से हमला, जेल से छूटे आरोपी पर आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने का...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

वियतनाम हादसे में जान गंवाने वाले राजा-विनय का पार्थिव शरीर आज झारखंड पहुंचेगा

Khabar365newsझारखंड। वियतनाम में हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगसाहिबगंज

साहिबगंज में बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां,

Khabar365newsसाहिबगंज। भाजपा नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज...