BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में ठंड का असर तेज, खूंटी रहा सबसे ठंडा जिला

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के असर से झारखंड में सर्दी तेजी से बढ़ने लगी है। राज्य के 14 जिलों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रांची से सटे खूंटी का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में 4.8 डिग्री कम है। इस तरह खूंटी फिलहाल राज्य का सबसे ठंडा जिला बन गया है। रांची का न्यूनतम तापमान भी गिरकर 3.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से लगभग 1 डिग्री कम है। वहीं, जमशेदपुर में 2.6 डिग्री और डाल्टनगंज में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, दिन का तापमान हल्का बढ़ा है।

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद दो दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, 8 नवंबर से तापमान में दोबारा गिरावट शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल सुबह के समय कोहरा या हल्की धुंध छाई रहेगी, जबकि दिन में आसमान साफ रहेगा। 10 नवंबर तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जिसके बाद धुंध और गहराने तथा न्यूनतम तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

16 से 25 जुलाई तक बदलेगा ट्रैफिक रूट,

Khabar365newsरांची। रथ यात्रा के सफल और सुरक्षित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

पुलिस टीम सड़क हादसे का शिकार

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग में छापेमारी अभियान से लौट रही पुलिस टीम सड़क हादसे...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन

Khabar365newsरांची। झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक का निधन हो गया। उनके...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर

Khabar365newsपटना। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जनता और सरकार के बीच...