मौसमक्रिकेटऑपरेशन सिंदूरक्रिकेटस्पोर्ट्सबॉलीवुडजॉब - एजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेशराशिफलआध्यात्मिकअन्य
---Advertisement---

बिहार में 8 साल की बच्ची से गैंगरेप, घर से उठाकर जंगल ले गए दरिंदे, दो गिरफ्तार

---Advertisement---
Khabar365news

बिहार : बिहार के रोहतास जिले में एक 8 वर्षीय बच्ची के साथ 2 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना यदुनाथपुर थाना क्षेत्र की है, जहां दोनों आरोपियों ने बच्ची को घर से उठाकर जंगल में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का सासाराम के सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया है।

एसडीपीओ-2 वंदना मिश्रा ने बताया कि पीड़ित बच्ची अपनी मां के साथ घर के आंगन में सो रही थी, तभी दोनों आरोपी उसे उठाकर जंगल में ले गए और दुष्कर्म किया। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Reply