झारखंडब्रेकिंग

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता सुब्रतो मुखर्जी कप तथा लिटिल चैंपियन फुटबॉल टूर्नामेंट हुआ संपन्न

Share
Share
Khabar365news

तमाड़: तमाड़ प्रखंड के प्रखंड संसाधन केंद्र के द्वारा दो दिवसीय सुब्रोतो मुखर्जी कप तथा लिटिल चैंपियन फुटबॉल टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन पीएम श्री प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय के मैदान में किया गया जिसमें अंडर 12 अंडर 15 और अंडर 17 के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तमाड़, उप प्रमुख जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्य ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा फीता काटकर किये। साथ ही प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तमाड़ ने अध्यक्षीय भाषण में इस टूर्नामेंट का आयोजन उद्देश्य एवं महत्व के बारे में जानकारी प्रदान किया तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी (जो इस टूर्नामेंट की मुख्य अतिथि रहे) ने कहा कि आज खेल के महत्व को बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है खेल को प्रोत्साहित करना आज के समय मे अति आवश्यक है।
विभिन्न स्कूलों से आए हुए टीम से विजेता टीम इस प्रकार है-
अंडर 12 लड़का टीम – RCPS डोड़ेया,
अंडर 12 लड़की टीम – RCPS डोड़ेया,
अंडर 15 लड़का टीम – St. Johns High School डोड़ेया,
अंडर 17 लड़की टीम – St. Johns High School डोड़ेया,
अंडर 17 लड़का टीम – +2 High School रुगड़ी । की टीम बनी।
प्रतियोगिता के समापन के उपरांत सभी विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि सभी विजेता टीमों को जिलास्तरीय सुब्रतो कप अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होने का मौका मिलेगा। उन्होंने खिलाड़ियों से जिलास्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी साथ ही प्रतियोगिता को सफल बनानेके लिए प्रखंड संसाधन केन्द्र तमाड़ BRC कार्यालय से लेखपाल पदाधिकारी विलकन हंस, अनिमेष हर्षित, कंचन कुमारी, सुमित कुमार, सविता दास, सोनाराम मुंडा, सीता देवी, BRP आनंद महतो, CRP बीरेंद्र महतो, उषा कुमारी, ललित कुमार महतो, खेल शिक्षक जय प्रकाश सिंह मुंडा, प्रताप सिंह मुंडा बीरेंद्र प्रामाणिक शिव प्रसाद प्रेमचंद आचार्य, धनेश्वर प्रामाणिक, अर्जुन महतो , सुबोध महतो भगीरथ हज़ाम वैधनाथ महतो बासु देव महतो पिनाकी महतो जगदीश चंद्र महतो अंत में प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी मुमताज आलम द्वारा खेल के उद्देश्य महत्व शारीरिक मानसिक बच्चों को जानकारी देते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRamgarhझारखंडब्रेकिंग

विप्र फाउंडेशन झारखंड (जोन-6) ने छाते व गमछा वितरित किया गया, प्रदीप शर्मा

Khabar365newsरामगढ़। भीषण गर्मी और अनियोजित बेमौसम बारिश से प्रभावित जरूरतमंदों की सहायता...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पतरातू के कडरू गांव में मंडा पूजा में पहुंचीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के ग्राम कडरू में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

पीवीयूएनएल मे स्थानीय युवाओं को 75% नौकरी दिया जाए- मनोज कुमार महतो

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु रविवार को एनटीपीसी मजदूर यूनियन एटक...

BreakingJharkhandSportsझारखंडब्रेकिंग

अहमदाबाद में RCB और GT के बीच IPL-2026 ट्रॉफी की आखिरी लड़ाई

Khabar365newsIPL-2026 के फाइनल मुकाबले में आज डिफेंडिंग चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और...