BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर : भाई को गलत संगत से बचाना पड़ा भारी

Share
Share
Khabar365news

जमशेदपुर में भाई को गलत सांगत से बचाना भारी पद गया. पड़ोसी युवक वीर सिंह उर्फ बच्चा उर्फ पंडित ने घर के बाहर बैठी महिला पर तीन राउंड फायरिंग कर दी. हालांकि गोली महिला को नहीं लगी और उनकी जान बाल-बाल बच गयी. घटना को लेकर नामदा बस्ती ए-ब्लॉक निवासी अमन सिंह ने गोलमुरी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पड़ोसी वीर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शिकायतकर्ता अमन सिंह ने पुलिस को बताया कि आरोपी वीर सिंह उसके भाई विक्की सिंह को गलत संगत और नशे की ओर ले जा रहा था. इसे लेकर उसने अपने भाई को वीर सिंह से दूरी बनाने को कहा था. 25 मई को इसी मुद्दे पर अमन और वीर सिंह के बीच विवाद भी हुआ था. अमन का आरोप है कि उसने वीर सिंह को भी समझाया था कि वह उसके भाई से दूर रहे, जिससे वह नाराज हो गया.

अमन के मां पर वीर ने की तीन राउंड फायरिंग
आरोप के मुताबिक मंगलवार रात करीब 8:15 बजे वीर सिंह अपने कुछ साथियों के साथ मोटरसाइकिल से अमन के घर पहुंचा. उस समय अमन की मां घर के बाहर बैठी थीं. इसी दौरान आरोपी ने उनकी ओर तीन राउंड फायरिंग कर दी. गोली की आवाज सुनकर अमन, जो पास के एक घर में बैठा था, दौड़कर मौके पर पहुंचा. आरोप यह भी है कि भागते समय वीर सिंह ने अमन को गालियां दीं और धमकी देते हुए कहा कि अमन, तू मुझसे कितने दिन छिपेगा, जिस दिन मिलेगा गोली मार दूंगा.

वीर पर रंगदारी के भी आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. इधर, वीर सिंह पर नामदा बस्ती के एक कारोबारी राज से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप भी सामने आया है. कारोबारी ने मंगलवार को इसकी जानकारी गोलमुरी पुलिस को दी है. पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

स्टेशन मास्टर के 1,250 पदों पर भर्ती, 27 अक्टूबर से आवेदन

Khabar365newsनई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंचे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होंगे शामिल

Khabar365newsरांची, झारखंड: भाजपा नेता गजेंद्र सिंह पटेल रांची पहुंच गए हैं। वह...

ActiveBreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जमशेदपुर में ड्रग्स-सट्टेबाजी पर तेज होगा अभियान,

Khabar365newsजमशेदपुर, झारखंड: शहर में ड्रग्स के अवैध कारोबार और सट्टेबाजी पर रोक...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JTET परीक्षा में 5.65 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 986 केंद्रों पर तैयारी

Khabar365newsरांची, झारखंड: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 को लेकर तैयारियां तेज...