Crimeदेश

सड़क किनारे सो रहे शख्स को JCB ने कुचला

Share
Share
Khabar365news

मुंबई: मुंबई के विले पार्ले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां सड़क किनारे सो रहे 55 वर्षीय शख्स को एक जेसीबी ने कुचल दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जुहू पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है। जुहू पुलिस के मुताबिक, नंबाकबंदी करते समय एक शख्स उनके पास आया और उसने बताया कि एक व्यक्ति खून से लतपथ सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद सीसीटीवी कैमरा चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी को देखा गया। चालक ने रिवर्स लेते समय सड़क किनारे सो रहे शख्स पर जेसीबी को चढ़ा दिया। इसके बाद वे मौके से फरार हो गया। पुलिस ने जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में शुरू कर दी है। बता दें कि इसी साल जनवरी में नवी मुंबई के तलोजा एमआईडीसी क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया था। तेज रफ्तार वाहन चालक ने दो लोगों को अपनी गाड़ी से कुचल दिया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह हादसा एक सीसीटीवी में कैद हो गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingCrimeJamtadaJharkhand

सालानपुर पुलिस ने लगभग एक करोड़ रुपए के ब्राउन शुगर पकड़ा, एक गिरफ्तार

Khabar365newsसालानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 510 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी कीमत लगभग...

BreakingCrimeHazaribaghJharkhand

बीमारी से बिरहोर युवक की मौत, पत्नी गंभीर, प्रशासन ने भेजी मेडिकल टीम

Khabar365newsहजारीबाग: स्वतंत्रता दिवस के दिन इचाक प्रखंड के सिजुआ बिरहोर टोला में...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingCrimeJharkhandSocial

बिग ब्रेकिंगझारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर

Khabar365newsसाहिबगंज से धनबाद जेल शिफ्टिंग के दौरान जामताड़ा में हुई मुठभेड़टॉयलेट के...