Jharkhand

लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक झामुमो ने किया

Share
Share
Khabar365news


लोकसभा की गलती विधानसभा में नहीं होना चाहिए-संजीव बेदिया



हजारीबाग लोकसभा चुनाव की समीक्षा बैठक बुधवार को झामुमो जिला कार्यालय में हुई्. अध्यक्षता झामुमो केंद्रीय सचिव सह जिला मुख्य संयोजक संजीव बेदिया ने की व संचालन जिला संयोजक मंडली सदस्य नीलकंठ महतो ने किया. संजीव बेदिया ने कहा कि हजारीबाग लोकसभा चुनाव में हमलोगों ने जोरदार तरीके से इंडी गठबंधन उम्मीदवार जयप्रकाश भाई को समर्थन दिया. अब पांच माह बाद झारखंड विधानसभा का चुनाव होना है. इस चुनाव को लेकर हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लग जाना है और झारखंड में झामुमो गठबंधन की मजबूत सरकार बनाना है. जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के बूथों को मजबूत करना है. लोकसभा चुनाव की गलती विधानसभा में नहीं होना चाहिए. श्री बेदिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाये. नीलकंठ महतो ने कहा कि राज्य सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रखी है उसका लाभ जनता उठाये. झामुमो युवा नेता गौरव पटेल ने कहा कि 2024 में पार्टी झारखंड में मजबूत सरकार बनायेगी. समीक्षा बैठक में चुरचू प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण महतो, डाडी प्रखंड अध्यक्ष लखनलाल महतो, विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपितदेव चौधरी, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, चौपारण प्रखंड अध्यक्ष उज्जवल सिंह, केरेडारी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश पासवान, कटकदाग प्रखेड अध्यक्ष सुलेंद्र बांडो, कटकमंसांडी प्रखंड अध्यक्ष राजा खान, बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष कुद्दुस अंसारी, सलीम अंसारी, नईम राही, निसार अहमद, देवीराम हेंब्रोम, बबुन हांसदा, सरफराज अंसारी, सचिव जयप्रकाश केसरी, देवानांद कुमार, लखी राम मांझी, आनंद मरांडी, रवि कुमार सिंह, यासीन खान, मनोहर राम, ब्रह्मदेव कौसर अहमद, बाबूलाल मुर्मू, विनोद रविदास, महेश्व विश्वकर्मा, नंदू राम, तराना प्रवीण, रीना देवी, श्वेता दुबे, विनय कुमार दास, चंदन सिंह, रामप्रवेश सिंह, सीलम अंसारी, कमाल कुरैशी, श्याम प्रसाद, नजीर अहमद, संदीप कुमार नायक, उज्जवल कुमार सिंह, बबन हांसदा, वीरेंद्र राणा, सरफराज अहमद, संजय कुमार सिंह, ममता कुमारी, अनिता देवी, सबिता देवी, पूजा देवी, विनीता देवी सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

विधायक रोशन लाल चौधरी ने ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एस एस 10 + 2 हाई...