BreakingGUMLAJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गुमला में आज कार्तिक जतरा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल

Share
Share
Khabar365news

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज एक आयोजन में शामिल होने के लिए गुमला पहुंच रही हैं। गुमला जिले के रायडीह प्रखंड में दो दिवसीय अंतरराज्यीय जन सांस्कृतिक समागम ‘कार्तिक जतरा’ का आयोजन किया जा रहा है। और इसी कार्यक्रम में राष्ट्रपति शामिल हो रही हैं।  उनके साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव और एसटी-एससी विषयक संसदीय समिति के अध्यक्ष फगन सिंह कुलस्ते और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

इसे लेकर सुरक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है। यह आयोजन पंखराज साहेब कार्तिक उरांव चौक बैरियर बगीचा, मांझाटोली में किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न राज्यों के आदिवासी पारंपरिक खोड़हादल नृत्य मंडलियां अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन करने वाले हैं।

राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुमला जिला हवाई क्षेत्र में आज सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक “नो फ्लाई जोन” घोषित किया गया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडर या अन्य हवाई उपकरणों का संचालन पूरी तरह से बंद रहेगा। नियम के उल्लंघन होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुमला कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रांची लौटेंगी और फिर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। जहां दौरे के दूसरे दिन वे जमशेदपुर पहुंची थी। जहां करनडीह जाहेरथान में ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह और आदित्यपुर स्थित एनआइटी के 15वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगलोहरदगा

लोहरदगा में अपराधियों का तांडव,

Khabar365newsलोहरदगा। जिले में देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक कंस्ट्रक्शन साइट को...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

CNG भरते समय पाइप फटा, पेट्रोल पंप कर्मी की मौत

Khabar365newsजमशेदपुर। शहर में CNG रिफिलिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया।...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री शिल्पी ने CM डीके शिवकुमार को बांधी राखी,

Khabar365newsबेंगलुरु। रक्षाबंधन के मौके पर मंत्री शिल्पी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

MMDR बिल के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ेंगे

Khabar365newsरांची। कांवरिया सेवा शिविर के समापन समारोह में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह...