Breakingदेश - विदेशब्रेकिंग

कैटरीना कैफ बनीं मां, विक्की कौशल के घर गूंजा किलकारी

Share
Share
Khabar365news

बॉलीवुड के पावर कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ माता-पिता बन गए हैं। 7 नवंबर को कैटरीना ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी की जानकारी खुद कपल ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा की। विक्की और कैटरीना ने एक संयुक्त पोस्ट में लिखा, “हमारी खुशियों का बंडल आ चुका है। पूरे लाड़-प्यार से हम अपने बेटे का स्वागत करते हैं- बेबी बॉय, 7 नवंबर।” कपल की इस घोषणा के बाद सेलेब्रिटीज़ और फैंस की बधाइयों की झड़ी लग गई। राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला, हुमा कुरैशी, मनीष मल्होत्रा, सागरिका घाटके, गुनीत मोंगा, अर्जुन कपूर और नेहा धूपिया जैसे सितारों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। विक्की और कैटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को शादी की थी। चौथी सालगिरह से पहले ही कपल के घर नन्हा मेहमान आने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। बता दें, कैटरीना कैफ साल 2024 से फिल्मों से दूर हैं, वहीं विक्की कौशल हाल ही में अपनी फिल्म ‘छावा’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर छाए रहे। अब यह जोड़ा अपनी नई ज़िंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव पैरेंटहुड का आनंद लेने के लिए तैयार है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

कोलकाता से जमशेदपुर तोतों की तस्करी का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

Khabar365newsजमशेदपुर के साकची गोलचक्कर पर रविवार शाम वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू बाजार में दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल

Khabar365newsरिपोर्ट सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत पतरातू बाजार में साप्ताहिक...

BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

भागलपुर में 150 कौओं की रहस्यमयी मौत, फॉरेंसिक जांच शुरू

Khabar365newsभागलपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय...

BreakingJharkhandPakurझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ ट्रेन हादसा टला, लोको पायलट ने बड़ी साजिश नाकाम की

Khabar365newsपाकुड़-बड़हरवा रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ी ट्रेन दुर्घटना की साजिश...