BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

लालू-राबड़ी की बढ़ीं मुश्किलें, आज हेल्थ चेकअप, कल कोर्ट में पेशी

Share
Share
Khabar365news

लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी एक बार फिर जमीन के बदले नौकरी मामले में कानूनी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह मामला वर्ष 2004 से 2009 के बीच का है तब लालू यादव रेल मंत्री थे। इन पर आरोप है कि इस दौरान रेलवे में ग्रुप-D की भर्तियों में नौकरी देने के बदले उम्मीदवारों और उनके परिजनों से जमीन ली गई। जानकारी के मुताबिक, जमीन के बदले नौकरी मामले में RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश होंगे।

बताते चलें कि वे रविवार को दिल्ली पहुंचे और सोमवार को स्वास्थ्य जांच कराएंगे। हालांकि, पिछली सुनवाई में अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिया था और कहा था कि 1 फरवरी से 25 फरवरी के बीच सभी आरोपितों को उपस्थित होना होगा। 

बताते चलें कि इस मामले में 9 फरवरी को ही नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अदालत में उपस्थित हो चुके हैं। उनकी पेशी के बाद अब लालू-राबड़ी की बारी है। बहरहाल, मंगलवार की सुनवाई में अदालत की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। यदि औपचारिकताएं पूरी होती हैं तो ट्रायल का रास्ता साफ होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने कुडू अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण,

Khabar365newsलोहरदगा से सद्दाम खान की रिपोर्ट लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पद्मश्री डॉ. रामदयाल मुंडा की जयंती पर DSPMU में समारोह

Khabar365newsहेमंत अहीर की रिपोर्ट रांची। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के...

BreakingJharkhandpatratuझारखंडब्रेकिंग

पतरातू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु शनिवार को पतरातू थाना कांड संख्या 212/2026,...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल, पतरातू में निःशुल्क दाँत जाँच शिविर

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु लकी किड्ज़ ए डॉन बॉस्को स्कूल,...