झारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, 25 लाख कैश और लग्जरी कार के साथ 2 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी ठगी की राशि जब्त की है। साइबर थाना पुलिस ने शहर के गायछंद मोहल्ले में स्थित एक घर पर छापेमारी की, जहां दो साइबर अपराधी ठगी की रकम बांटने के इरादे से एकत्रित हुए थे। पुलिस को मौके से 25 लाख रुपये नकद, 22 लाख रुपये मूल्य की हुंडई कार, एक लैपटॉप, 10 मोबाइल फोन, 20 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड और एक चेकबुक बरामद हुई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार मंडल (निवासी: ताराबहाल, करमाटांड़ थाना क्षेत्र) और रघुवीर मंडल (निवासी: कासीटांड़, करमाटांड़ थाना क्षेत्र) के रूप में हुई है। रघुवीर के पिता वर्तमान में जामताड़ा के गायछंद मोहल्ले में निवास कर रहे हैं, और यहीं से यह पूरा साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।

एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपियों के संपर्क देशभर के कई राज्यों में सक्रिय साइबर अपराधियों से जुड़े हुए हैं। ये ठग ठगी के पैसे विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवाते थे और उसके लिए कई फर्जी पेमेंट आईडी का इस्तेमाल करते थे। पुलिस अब इन खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारियों की गहराई से जांच कर रही है।

मोबाइल फोन की जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विभिन्न बैंकों के खाताधारकों को फर्जी एपीके फाइलें भेजते थे, जिनमें ‘केवाईसी अपडेट’ के नाम पर फर्जी लिंक होते थे। इस झांसे में आने वाले लोग अपनी संवेदनशील जानकारी साझा कर बैठते थे, जिसके बाद उनके खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingjamshedpurJharkhandझारखंडब्रेकिंग

734 करोड़ के GST-ITC फर्जीवाड़े में ED का बड़ा एक्शन,

Khabar365newsजमशेदपुर। 734 करोड़ रुपये के कथित GST-ITC फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मिड-डे मील के बाद 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Khabar365news[स्थान]। मध्याह्न भोजन खाने के बाद करीब 48 बच्चों की तबीयत बिगड़ने...

BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

15 साल से अधूरा पुल, ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का ऐलान

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक पुल का निर्माण करीब 15 साल से अधूरा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

झारखंड भवन की लिफ्ट में फंसा पूर्व सांसद का परिवार, 6 बेहोश

Khabar365newsनई दिल्ली। दिल्ली स्थित झारखंड भवन में लिफ्ट खराब होने से पूर्व...