Jharkhand

हज़ारीबाग व रामगढ़ में विराट स्तर पर चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

Share
Share
Khabar365news

सांसद जयंत सिन्हा जी ने घर-घर तक पहुंचाई मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं

जनता कह रही है, मोदी जी हैं तो मुमकिन है: सांसद जयंत सिन्हा

हम सभी अवगत हैं कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के ऐतिहासिक 9 वर्ष पूरे हो गए हैं। इसके उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा देश भर में जून माह में महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। हज़ारीबाग लोकसभा में भी विराट स्तर पर महा जनसम्पर्क अभियान चलाया गया, जिसमें माननीय सांसद हज़ारीबाग सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी के नेतृत्व में हज़ारों कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

इस अभियान के तहत हज़ारीबाग संसदीय क्षेत्र के कोने-कोने में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। विकास तीर्थ, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स मीट, लाभार्थी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ टिफ़िन पर भोजन व परिचर्चा, डोर टू डोर जनसम्पर्क, विशाल जनसभा, योग दिवस, संयुक्त मोर्चा सम्मलेन व व्यापारी सम्मलेन समेत विभिन्न कार्यक्रम क्षेत्र भर में आयोजित किये गए। इन कार्यक्रमों में भाजपा, झारखण्ड के अनेक वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।

श्री जयंत सिन्हा जी ने हज़ारीबाग व रामगढ़ में कई दिनों तक डोर टू डोर जनसम्पर्क किया। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों व विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मोदी जी के नेतृत्व में पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकासशील योजनाओं का लाभ पहुँच रहा है। हज़ारीबाग लोकसभा के सुदूरवर्ती इलाकों तक लोग बुनियादी सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने अपने दौरों के दौरान हज़ारीबाग व रामगढ़ में क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा की। हज़ारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल, हज़ारीबाग व रामगढ़ सदर अस्पताल, अक्षयपात्र रसोईघर, पतरातू सुपर थर्मल पावर प्लांट, सेण्टर फॉर ट्राइबल स्टडीज, छठ घाटों व तालाबों का सौंदर्यीकरण समेत कई विकास कार्यों की प्रगति को गति देने के लिए अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने रामगढ़ सदर अस्पताल में लगभग 100 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर भी वितरित किये।

हज़ारीबाग व रामगढ़ में श्री जयंत सिन्हा जी व भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता का भरपूर स्नेह व आशीर्वाद मिला। लोग मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से बेहद खुश व संतुष्ट हैं। भाजपा द्वारा हज़ारीबाग में आयोजित विशाल जनसभा में 7000 से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने एकस्वर में मोदी जी के प्रति अपना समर्थन जताया। यह सब गरीब व जनकल्याण के कारण ही संभव हो पाया है।

श्री जयंत सिन्हा जी हज़ारीबाग लोकसभा का बहुमुखी विकास कर रहे हैं। उनके प्रयासों के कारण ही हज़ारों करोड़ की परियोजनाएं क्षेत्र में धरातल पर उतरी हैं। उनके प्रयासों का सुफल क्षेत्र को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में मिला है। मोदी जी ने हज़ारीबाग व झारखण्ड को यह सौगात दी है। अब पटना से रांची का सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा। इससे लाखों यात्री सीधा लाभान्वित होंगे। हज़ारीबाग से अन्य लम्बी दूरी की ट्रेन भी जल्द शुरू की जाएँगी।

श्री जयंत सिन्हा जी ने जनसम्पर्क अभियान के दौरान हज़ारों लोगों को सीधा मोदी जी के साथ जोड़ा। भाजपा द्वारा चलाये गए कार्यक्रम के तहत उन्होंने क्षेत्रवासियों से 9090902024 पर मिस्ड कॉल करवाई और उन्हें जनसम्पर्क से जनसमर्थन अभियान का हिस्सा बनाया। जून माह भर चला यह महा जनसम्पर्क बेहद सफल व ऐतिहासिक रहा। जनता द्वारा भाजपा को दिया जा रहा स्नेह 2024 का परिणाम बता रहा है। मोदी जी के नेतृत्व में पुनः मोदी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ विजयी होने जा रही है।

श्री जयंत सिन्हा जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। मोदी सरकार ने गरीब कल्याण के साथ हर क्षेत्र की प्रगति को बढ़ावा दिया है। आज भारत विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। मोदी सरकार ने 9 वर्षों में विकास व जनसेवा के जो कार्य किए हैं, वो अतुलनीय हैं। इन कार्यों को हम अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी के साथ मज़बूत हो रही है। यह हमारे प्रधानमंत्री जी की नीतियों व कुशल नेतृत्व का ही परिणाम है कि विश्व में भारत की छवि निरंतर सशक्त होती जा रही है। हज़ारीबाग लोकसभा भी तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर है। देश भर में जनता कह रही है ‘मोदी जी हैं तो मुमकिन है’। महा जनसम्पर्क अभियान में जनता ने हमें जो स्नेह दिया है, उसे देखकर अत्यंत प्रसन्न हूँ। मुझे पूर्ण विश्वास है कि केंद्र व झारखण्ड में 2024 में मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार बनने जा रही है। अंत में उन्होंने इस महा अभियान को पूरी निष्ठा व समर्पण से सफल बनाने के लिए भाजपा के सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में पर्यावरण सप्ताह का उत्साहपूर्वक आयोजन

Khabar365newsएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 800 पौधों का रोपण,...

BiharBreakingJharkhandबिहारब्रेकिंग

प्रेशर कुकर फटने से मां समेत तीन बच्चे झुलसे

Khabar365newsमोतिहारी: बिहार के मोतिहारी में खाना बनाते समय प्रेशर कुकर फटने से...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अंधी पत्नी और मासूम बेटे का छिना सहारा, मजदूर की दर्दनाक मौत

Khabar365newsमजदूरी कर घर लौट रहे बैजनाथ की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत...

BreakingJharkhandPALAMUझारखंडपलामूब्रेकिंग

यूपी सड़क हादसे में पलामू के 4 लोगों की मौत, मातम

Khabar365newsपलामू: उत्तर प्रदेश में हुए एक भीषण सड़क हादसे में झारखंड के...