Ranchiझारखंडब्रेकिंग

रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश हुए शामिल 

Share
Share
Khabar365news

रांची : रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की एक आवश्यक बैठक आज जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश मुख्य अतिथि के रूप में तथा कोलेबिरा के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि प्रखंड स्तरीय संगठन को सशक्त बनाने की दिशा में सभी कांग्रेसजनों को कमर कसनी होगी। उन्होंने देश के वर्तमान राजनीतिक हालात में संविधान की रक्षा और उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन को प्रखंड, मंडल, पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया। विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ‘संगठन सृजन 2025’ के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कही। बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्षगण एवं मंडल अध्यक्षगण मुख्य रूप से उपस्थित थे।

संगठन सृजन मासिक कार्यक्रम की रूपरेखा व तिथियां इस प्रकार निर्धारित की गईं:
04/06/2025 – तमाड़
05/06/2025 – बुढ़मू
09/06/2025 – खलारी
10/06/2025 – मांडर और चान्हो
11/06/2025 – नगड़ी और रातू
12/06/2025 – ओरमांझी और बुंडू
14/06/2025 – सिल्ली, ईटकी, अनगड़ा और बेड़ो
15/06/2025 – राहे और सोनाहातू
16/06/2025 – नामकूम और कांके
17/06/2025 – लापुंग

बैठक में सतीश पाल मुंजिनी (प्रदेश मीडिया चेयरमैन), नागेंद्र नाथ गोस्वामी, बेलस तिर्की, अर्चना मिश्रा, संजय सरैया, माधो कच्छप, मदन महतो, ऐनुल हक, विनोद सिंह, शहीद अहमद, सदन साहू, तुलसी खरवार, मनोज लकड़ा, एतवा उरांव, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र कुमार सिंह, विजय टोप्पो, कार्तिक चंद्र महतो, जगदीश चंद्र महतो, मंगलेश्वर उरांव, शिवटहल नायक, बलराम साहू, साबिर अंसारी, कुशल उरांव, मंगा उरांव, इस्तियाक अंसारी, सहाबिर लोहरा, रमेश महली, मनोहर महतो, संजय सेठ, इंदिरा देवी, जमील अंसारी, योगेंद्र बेदिया, दाऊद होरो, राम पाहन, तारकेश्वर मंडल, गुहीराम महतो, मनोहर कुमार महतो, दुर्गा प्रसाद सिंह, किशोर नायक, अब्दुल सलाम अंसारी, डॉ. राजकिशोर, अरविंद लोहरा, धरमू नायक, फिरोज आलम, मोहम्मद इश्तियाक, कुलेश्वर मुंडा, रशीद अंसारी, मिथिलेश नारायण तिवारी, मंगल उरांव, अशफाक आलम, तबारक खान, जाकिर हुसैन, राजीव रंजन राजू, रीता चौधरी, अजय साहू सहित अन्य कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अप्पर बाजार में युवक की पिटाई, पुलिस बनी तमाशबीन

Khabar365newsरांची: राजधानी रांची में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

रांची में 6-7 जून को विशेष कैंप, Unmapped मतदाताओं की होगी मैपिंग

Khabar365newsरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत रांची...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

विधायक रोशन लाल चौधरी ने लगभग 58 लाख रुपये की दो विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत तालाटांड़ पंचायत में...

BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

अंबा प्रसाद का शनिवार को लगने वाला जनता दरबार मंगलवार को लगेगा

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड के पूर्व विधायक प्रतिनिधि...