BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

मंत्री इरफान FIR कराएं, खुल जाएगा एंबुलेंस घोटाले का राज: भाजपा

Share
Share
Khabar365news

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की ओर से नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पर एफआईआर करने की धमकी दिए जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज किया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि यदि मंत्री इरफान अंसारी में हिम्मत है तो  आगे बढ़कर फौरन बाबूलाल मरांडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना चाहिए, ताकि इसी बहाने एंबुलेंस घोटाले की फाइल भी खुल जाएगी। अजय शाह ने कहा कि इसी बहाने जनता को भी पता चल जाएगा कि सेवा के नाम पर कितनी गड़बड़ी की गई है।

अजय साह ने मंत्री डॉ. अंसारी से कहा कि ईडी ऐसे ही कहीं से नहीं टपक पड़ती है। पहले कहीं एफआईआर दर्ज कराई जाती है, जिसके आधार पर एजेंसी ईसीआईआर दर्ज करती है। तब जाकर सारे खाते और लेन-देन  सामने आते हैं।

प्रवक्ता अजय शाह ने क्या चुनौती दी
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि ऐसा ना हो कि दूसरों के लिए खोदा गया गड्ढा आपके अपने ही दरवाजे पर आकर खत्म हो। जब जांच निष्पक्ष होती है तो वह पोस्टर पर नहीं दिखती। वह सीधे कागजों, पैसों और हस्ताक्षरों पर जाती है। जनता भी बहुत लंबे समय से सिर्फ बयान ही सुनती आ रही है। अब समय आ गया है कि कुछ असली खाते और रिकॉर्ड देखे जाएं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

कौशल विकास एवं युवा सशक्तिकरण के प्रति PVUNL की प्रतिबद्धता

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु एक जिम्मेदार कॉरपोरेट संस्था के रूप...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड का खनिज, झारखंड का अधिकार है, इसे किसी भी कीमत पर छीनने नहीं दिया जाएगा-अंबा प्रसाद

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु हजारीबाग/रामगढ़- केंद्र सरकार द्वारा खान एवं...