Jharkhand

सांसद जयंत सिन्हा जी ने बीआरएल प्लांट में की प्रबंधन व श्रमिकों के साथ बैठक

Share
Share
Khabar365news

प्लांट में उत्पादन प्रारंभ होने तक श्रमिकों को दिया जायेगा वेतन

मोदी सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा हेतु प्रतिबद्ध है: सांसद जयंत सिन्हा

माननीय सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति श्री जयंत सिन्हा जी को 14 जून को रामगढ़ के मरार स्थित बीआरएल प्लांट में श्रमिकों द्वारा उनके निलंबन को लेकर दिए जा रहे धरने के बारे में सूचना मिली थी। उन्होंने तत्काल इस मामले पर संज्ञान लेकर प्लांट पहुंचकर महाप्रबंधक व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की थी और श्रमिकों के निलंबन का आदेश वापस करवाया था। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि वे 17 जून को प्लांट आकर पुनः वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले के स्थायी समाधान हेतु चर्चा करेंगे।

श्री जयंत सिन्हा जी अपने वादे के मुताबिक 17 जून को बीआरएल प्लांट पहुंचे और प्रबंधन व श्रमिकों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। इस प्लांट में वर्तमान में उत्पादन के लिए मैटेरियल नहीं है, जो आगामी 2 माह में प्लांट आएगा। श्रमिकों की यह मांग थी कि इस दौरान उन्हें निलंबित न किया जाए और उन्हें वेतन भी मिलता रहे।

श्री जयंत सिन्हा जी ने वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में संवाद किया और उन्हें श्रमिकों के हित में उचित निर्णय लेने के निर्देश दिए। उनके इस प्रयास के फलस्वरूप प्लांट ने यह तय किया है कि श्रमिकों को 2 माह तक वेतन दिया जायेगा और उन्हें निलंबित भी नहीं किया जायेगा। इस निर्णय से सभी श्रमिक बेहद खुश हैं और अपने सांसद का आभार व्यक्त कर रहे हैं।

श्री जयंत सिन्हा जी ने बताया कि श्रमिकों ने कुछ और मांगे हमारे समक्ष रखी हैं। इन पर उचित कार्रवाई के लिए हम एक समिति का गठन कर रहे हैं, जो सुनवाई करेगी। श्रमिकों की जो जायज मांगे होंगी, उन पर अवश्य कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि हम श्रमिक भाई-बहनों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए सदैव उनके साथ खड़े हैं। उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए हर कदम उठा रहे हैं। हजारीबाग व रामगढ़ में श्रमिकों को कोई समस्या न आए, इसके लिए मैं सदैव प्रयासरत रहता हूं। मोदी सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा व उन्हें उनके सभी अधिकार दिलवाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

अशोक बड़ाईक ने सरकार से की मांग,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर आंदोलनरत...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

14वीं JPSC जांच में CID की बड़ी कार्रवाई,

Khabar365newsरांची। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में कथित गड़बड़ी के...

BreakingChatraJharkhandचतराझारखंडब्रेकिंग

चतरा में कथित अपराध के आरोपी की भीड़ ने ली जान

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

JPSC-JSSC मुद्दे पर JLKM का धरना

Khabar365newsगिरिडीह। JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में...