HazaribaghJharkhandआस्थाधर्म-कर्म

जोगीडीह-जगड़ा में भव्य कलश यात्रा के साथ नवरात्र का शुभारंभ, भक्ति, अनुशासन और परंपरा संग गूंजा पूरा गांव

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग : ईचाक प्रखंड के जोगीडीह-जगड़ा गांव में शारदीय नवरात्र के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा जलाभिषेक और पारंपरिक विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए।

ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्र शुरू होते ही गांव में मांस और मदिरा पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। अगर कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे ग्रामीण समाज की ओर से आर्थिक दंड दिया जाता है। इससे गांव का वातावरण शुद्ध और आस्था से परिपूर्ण बना रहता है।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार मेहता, सचिव राजेंद्र प्रसाद मेहता और कोषाध्यक्ष संजय कुमार मेहता ने बताया कि इस वर्ष भी पूजा धूमधाम और अनुशासन के साथ सम्पन्न की जाएगी। अध्यक्ष मनोज मेहता ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना भक्ति भाव से होगी और गांव का हर परिवार इसमें सहयोग देगा।

कलश यात्रा और पूजा-अर्चना में मुख्य रूप से पुजारी सेवा महतो, दाखो देवी, ब्रजेश मेहता, संगीता देवी, योगेंद्र मिश्रा, राजू मिश्रा, मेघलाल ठाकुर, जयलाल महतो, जगदीश महतो, बसंत मेहता, हरिहर मेहता, सरोज मेहता, बालेश्वर मेहता, सुजीत मेहता, पंकज कुमार मेहता, सुशांत सोनी, प्रेम मेहता, रंजीत मेहता, कैलाश मेहता, मनोज सिंह, ब्रजेश सिंह, महेंद्र सोनी समेत दर्जनों ग्रामीणों का सहयोग रहा।
पूरे उत्सव में ग्रामीणों की आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

आसकंधा पंचायत में नाली मरम्मत पर 4.99 लाख रुपये खर्च, कार्य की गुणवत्ता और भुगतान की जांच की मांग

Khabar365newsस्वीकृत राशि, मापी पुस्तिका (एमबी) और निर्माण कार्य की स्थिति का सत्यापन...

ActiveBreakingCrimeJharkhandPakur

महेशपुर में बाइक चोरी का खुलासा, चोरी की Apache के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Khabar365newsSIT की छापेमारी में मिली सफलता, विलासपुर चौक के अर्धनिर्मित मकान से...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पतरातू में डांडिया नाइट्स की धूम डीजे की धुन और पारंपरिक गरबा की थाप पर देर रात तक थिरके लोग

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की...

ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...