BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अब शुष्क रहेगा झारखंड का मौसम,

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में के सभी जिलों का मौसम अब अगले कई दिनों तक शुष्क रहेगा। पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश, तेज हवा और गरज के कारण मौसम काफी सुहावना हो गया था, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और तापमान भी सामान्य बना रहा। लेकिन अब मौसम बदलने वाला है और राज्य में फिर से गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है, जो आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है।

सरायकेला सबसे गर्म, कई जिलों में बढ़ा पारा
राज्य के अलग-अलग जिलों में तापमान में अंतर देखा जा रहा है। शुक्रवार को सरायकेला में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा। वहीं मेदनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी रांची में भी तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो धीरे-धीरे बढ़ने के संकेत दे रहा है।

रांची में 14 अप्रैल तक लगातार बढ़ेगा तापमान
रांची के लिए जारी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा और तापमान में लगातार वृद्धि होगी। 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है। 12 अप्रैल को तापमान 35 डिग्री तक जा सकता है, जबकि 13 अप्रैल को यह 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। 14 अप्रैल को सबसे अधिक गर्मी महसूस हो सकती है, जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने की उम्मीद है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

जयराम-थाना प्रभारी विवाद पर शैलेंद्र महतो का सवाल,

Khabar365newsरांची। जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी से जुड़े विवाद को लेकर...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

परीक्षा धांधली केस में विशेष अदालत गठित, हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

Khabar365newsरांची। परीक्षा में कथित धांधली से जुड़े मामले में झारखंड हाईकोर्ट के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत; 2 गंभीर

Khabar365newsबोकारो। जिले में बारिश और अंधेरे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

रांची में देर रात पुलिस की सख्ती, जगह-जगह चला चेकिंग अभियान

Khabar365newsरांची। अपराध पर रोकथाम और सड़क सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस ने...