Jharkhand

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क रामगढ़ में हुआ कार्यक्रम का आयोजन*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट: आरिफ कुरैशी रामगढ़

रामगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नमामि गंगे योजना के तहत बुधवार को छत्तरमांडू स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद पार्क में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री नीतीश कुमार, अपर समाहर्ता श्री नेलसम एयोन बागे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मियों ने सामुहिक रूप से योग किया।**मौके पर उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो ने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने एवं इससे उन्हें होने वाले फायदों के प्रति जानकारी दी वहीं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन ने कहा कि प्राचीन काल से योग भारत का एक अभिन्न अंग रहा है एवं कई प्रकार की बीमारियों से लोगों को बचाता रहा है। वर्तमान में पूरा विश्व आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है हम सभी को योग को अपने जीवन में शामिल कर इसका लाभ उठाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना रामगढ़ सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं देने के उपरांत नमामि गंगे योजना के उद्देश्यों के प्रति सभी को जानकारी दी साथ ही उन्होंने सभी को अपने क्षेत्र के गंगा व अन्य नदी तटीय स्थानों को साफ सुथरा रखने एवं वहां रहने वाले अन्य लोगों को भी जल स्रोतों को स्वच्छ रखने के प्रति प्रेरित करने, नदियों में कूड़ा कचरा व पॉलिथीन नहीं डालने, पर्यावरण संरक्षण के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने, हमेशा कपड़े के थैले का प्रयोग करने, घर के गंदे पानी के निपटान के लिए सोख्ता गड्ढा बनवाने, नदियों में बची हुई पूजा सामग्री व केमिकल से बनी हुई मूर्तियां विसर्जित नहीं करने, बची हुई पूजा सामग्री को पौधों के लिए खाद के रूप में प्रयोग करने, खुले में शौच के स्थान पर शौचालय का प्रयोग करने के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन समाजसेवी श्री कमल किशोर बगड़िया एवं धन्यवाद ज्ञापन नोडल पदाधिकारी नमामि गंगे योजना सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार ने किया वहीं पतंजलि योगपीठ रामगढ़ के योग प्रशिक्षक श्री द्वारिका प्रसाद ने कार्यक्रम में सभी को विभिन्न योगासनों एवं उनके फायदे की जानकारी दी साथ ही योग अभ्यास भी कराया।**अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपरोक्त के अलावा जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।*

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
JharkhandRamgahRamgarh

बिमल बुधिया अग्रवाल सम्मेलन के रामगढ़ जिला संयोजक नियुक्त।

Khabar365newsझारखंड प्रांतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष संदीप मुरारका व महामंत्री अभिषेक...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

पीवीयूएनएल में कार्य के दौरान दुर्घटना में संविदा कर्मी की मृत्यु

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल)...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

हिंदपीढ़ी में कई गाड़ियों में तोड़फोड़

Khabar365newsरांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में देर रात असामाजिक तत्वों...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

धान रोपनी की तैयारी में जुटे MLA राजेश कच्छप

Khabar365newsरांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेश कच्छप का सादगी भरा अंदाज...