झारखंडब्रेकिंग

ओरमांझी जू के जल्द बनेगे नये मेहमान, शेर-शेरनी

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : भगवान बिरसा जैविक उद्यान, ओरमांझी में जल्द ही शेरों की दहाड़ गूंजेगी। नंदन वन, रायपुर और बिरसा जैविक उद्यान के बीच एक शेर और एक शेरनी के आदान-प्रदान को लेकर औपचारिक समझौता हो गया है। इस समझौते को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority – CZA) की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। यदि सब कुछ नियोजित रूप से आगे बढ़ा, तो जुलाई के पहले सप्ताह में यह शेरों का जोड़ा रांची पहुंच जाएगा।  बिरसा जू द्वारा इसके बदले रायपुर के नंदन वन को एक जोड़ा साहिल, एक जोड़ा हायना और एक जोड़ा घड़ियाल प्रदान किया जाएगा। वर्तमान में बिरसा जू में एकमात्र शेर ‘शशांक’ मौजूद है। जू के पशु चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश साहू ने जानकारी दी कि यह स्थानांतरण केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के आदेश पर दोनों उद्यानों के बीच हुए परस्पर समझौते के अंतर्गत किया जा रहा है।गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही भगवान बिरसा जैविक उद्यान की शेरनी ‘प्रियंका’ की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद शेरों की संख्या घटकर एक रह गई थी। नए शेर-शेरनी के आने से न केवल प्राणी उद्यान की शोभा बढ़ेगी, बल्कि वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को भी नई ऊर्जा मिलेगी। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा में दुर्गा पूजा पंडाल देखने निकला 12 वर्षीय बच्चा लापता

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में दुर्गा पूजा पंडाल देखने के लिए घर से निकला...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में जितिया पर नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम का शव बरामद, परिवार में मातम

Khabar365newsजमशेदपुर। जितिया पर्व के दौरान सुवर्णरेखा नदी में डूबी 14 वर्षीय पूनम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

भारत-वेस्टइंडीज T20 को लेकर तैयारी पूरी, 6-7 अक्टूबर को टिकट

Khabar365newsरांची। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले T20 मुकाबले को लेकर...