रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु
वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर पतरातु थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में नशीले पदार्थों की तस्करी (NDPS Act) के दो नामजद अभियुक्त और न्यायालय का एक वारंटी शामिल है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में 1. एनडीपीएस एक्ट का पहला अभियुक्त (गढ़वा का निवासी)कांड संख्या: पतरातु थाना कांड संख्या – 123/26 (दिनांक: 21.05.2026)लगायी गयी धाराएं: 17(b) / 21(b) / 27(b) NDPS Actअभियुक्त का नाम: प्रशांत कुमार (उम्र 32 वर्ष)पिता का नाम: अनिल कुमार चंद्रवंशी स्थायी पता: वार्ड नंबर 07, गढ़देवी मोहल्ला, जिला – गढ़वा।2. एनडीपीएस एक्ट का दूसरा अभियुक्त (स्थानीय निवासी)कांड संख्या: पतरातु थाना कांड संख्या – 72/26 (दिनांक: 29.03.2026)लगायी गयी धाराएं: 17(a) / 21(a) / 27(b) NDPS Actअभियुक्त का नाम: वारिश अंसारीपिता का नाम: ताहिर अंसारीस्थायी पता: ग्राम – सोलिया, थाना – पतरातु, जिला – रामगढ़।3. लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तारन्यायालय मामला: माननीय न्यायालय रामगढ़, GR No. – 415/2021वारंटी का नाम: एकरामुल अंसारीपिता का नाम: स्वर्गीय हबीब अंसारीस्थायी पता: ग्राम – उच्चरिंगा, थाना – पतरातु, जिला – रामगढ़।पतरातु थाना पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष उपस्थापन (पेशी) हेतु भेज दिया है। पुलिस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चला रही है।
Leave a comment