Jharkhand

बकरीद को लेकर कटकमसांडी थाने में शांति समिति की बैठक

Share
Share
Khabar365news


कटकमसांडी (हजारीबाग) सोमवार को बकरीद पर्व को लेकर सीओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी, सीओ अनिल कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी वेदंती कुमारी,थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा, एएसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई देवेन्द्र सिन्हा, एएसआई कृष्णा रजक, एएसआई सिकंदर सिंह, मुंशी संजय कुमार, मदन कुमार, दिलचंद पासवान आदि उपस्थित थे। मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर उत्तम कुमार तिवारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों व प्रबुद्धजनों से शांति व सौहार्द के माहौल में पर्व मनाए जाने की अपील की। उन्होने आगे कहा कि पर्व के दौरान शांति व सौहार्द बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के विरुद्ध आईटी एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा ने कहा कि किसी भी अप्रिय खबर की सूचना फौरी तौर पर पुलिस प्रशासन को दें। कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। साथ ही असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखें और तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें। बीडीओ वेदवंती कुमारी ने कहा कि पर्व के दौरान ऐसे कोई काम न करें, जिससे दूसरे धर्मावलंबियों के भावना आहत हो। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्वक व मिलजुल कर मनाने पर जोर दिया और कहा कि आपसी भाईचारगी के मिसाल को कायम रखें।मौके पर बीससूत्री उपाध्यक्ष नरसिंह प्रजापति, पंसस प्रदीप मिश्रा, मुखिया कुमारी श्रीति पांडेय, मुखिया रामकुमार मेहता, मुखिया प्रतिनिधि इरशाद आलम, मुखिया प्रतिनिधि शंभु यादव, अर्जुन रविदास, हैदर आजाद उर्फ रिंकु खान, मो. अजीज अंसारी, इस्लाम खान, श्यामदेव यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchi

UP में झारखंड BJP नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी,

Khabar365newsरांची। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों...

BreakingjamshedpurJharkhandजमशेदपुरझारखंडब्रेकिंग

जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के कार्यालय की तलाशी

Khabar365newsजमशेदपुर। निखार हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जमशेदपुर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

2.5 लाख तक आय वाले परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में 25% सीटों पर मिलेगा दाखिला

Khabar365newsरांची। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए निजी स्कूलों...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

गढ़वा में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत

Khabar365newsगढ़वा। जिले में सड़क हादसे में 50 वर्षीय महेंद्र चंद्रवंशी की मौत...