BreakingJharkhandRanchi

नामकुम में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण, छात्रों-शिक्षकों ने दिखाई सक्रियता

Share
Share
Khabar365news

रांची : शोधपरक सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा सोमवार को नामकुम स्थित राजकीयकृत बुनियादी मध्य विद्यालय परिसर में “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस पर्यावरणीय पहल के अंतर्गत फलदार, छायादार एवं बहुपयोगी वृक्षों — जैसे आम, जामुन, अमरूद, कटहल, काला सीसम, सागवान, गम्हार एवं महोगनी — के पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में संस्था के सचिव अयोध्या नाथ मिश्र, सह सचिव अमरनाथ झा, रमाकांत महतो, अरुण कुमार मिश्र, अजय तिवारी, डॉ. विजय शंकर दास, विजय सिंह सहित विद्यालय के प्राचार्य बृजेन्द्र चौबे एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।

कार्यक्रम का संयोजन रमाकांत महतो एवं शिक्षक विजय कुमार सिंह ने किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर इसे एक प्रेरणादायक आयोजन में बदल दिया। शिक्षकों में प्रवीण कुमार गुप्ता, पुष्पा कुजूर, पुष्पा बेक, इन्दु कुमारी, मंजु रानी, अशोक कुमार, रीमा बाड़ा एवं प्रियंका तिर्की ने व्यक्तिगत रूप से “मां के नाम एक वृक्ष” लगाकर इस अभियान को भावनात्मक जुड़ाव प्रदान किया।

संस्था के सचिव अयोध्या नाथ मिश्र ने मौके पर उपस्थित जनों से संवाद करते हुए वृक्षारोपण के भौतिक-मौलिक महत्व, पर्यावरणीय संतुलन में उसकी भूमिका एवं भावी पीढ़ियों के लिए इसके सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास सामाजिक चेतना को मजबूती देने के साथ-साथ प्रकृति के साथ सहजीवन की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। विद्यालय परिसर में संपन्न इस आयोजन में चारों ओर उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। संस्था एवं विद्यालय परिवार ने इसे हर वर्ष आयोजित करने का संकल्प लिया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BiharBreakingझारखंडबिहारब्रेकिंग

पूर्व मुखिया का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Khabar365newsदानापुर। दानापुर में पूर्व मुखिया का शव मिलने से इलाके में सनसनी...

BiharBreakingJharkhandझारखंडबिहारब्रेकिंग

टीवी की आवाज बढ़ाकर वारदात को दिया अंजाम

Khabar365newsपटना। शातिर बदमाशों ने टीवी की आवाज तेज कर घर में घुसकर...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

ब्रेन मलेरिया से 8वीं मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Khabar365newsरांची। ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा...

BreakingChatraJharkhandझारखंडब्रेकिंग

चतरा में हाईवा ने CRPF जवान को कुचला

Khabar365newsचतरा। झारखंड के चतरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में हाईवा...