बिहारब्रेकिंग

बिहार में बोले पीएम मोदी- सामाजिक न्याय के नाम पर झूठ बोल रहे राजद-कांग्रेस, इनसे सावधान रहें

Share
Share
Khabar365news

बिहार : दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिक्रमगंज से बिहारवासियों को 48500 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। सीएम नीतीश कुमार ने पीएम को इसके लिए फिर से धन्यवाद दिया। वहीं पीएम मोदी एक बार फिर से कांग्रेस और राजद पर जमकर हमला बोला। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमलोग चार करोड़ नए मकान, तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाने के मिशन, मुफ्त इलाज और हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध करवा रहे हैं। हम चाहते हैं कोई भी गरीब परिवार सरकार की योजनाओं से वंचित न रह पाए। मुझे खुशी है कि बिहार सरकार भी लोगों के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है। हमारा लक्ष्य दलित, गरीब, पिछड़े और अति पिछड़ों के घर तक सीधे पहुंचना है। जब सरकार खुद लाभार्थियों तक पहुंचती है तो न कोई भेदभाव होता और न भ्रष्टाचार होता है। और, तभी सच्चा सामाजिक न्याय होता है। हमें बाबा साहेब, कर्पूरी ठाकुर, जगजीवन राम, और जेपी के सपनों का बिहार बनाना है। हमारा लक्ष्य विकसित बिहार और विकसित बिहार है। जब जब बिहार ने प्रगति की है, भारत दुनिया में शिखर पर पहुंचा है। मुझे विश्वास है कि हमसब मिलकर विकास की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगे। मैं इन विकास कार्यों के लिए आप सबको बधाई देता हूं। भारत माता के जयकारे लगवा कर पीएम मोदी ने अपना संबोधन समाप्त किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंग

आम्रपाली परियोजना के टेरर फंडिंग मामला,14 आरोपी दोषी करार

Khabar365news18 अगस्त को सजा के बिंदु पर सुनवाई राँची | सिविल कोर्ट...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

उमेडंडा पंचायत मुखिया का कारनामा

Khabar365newsनियम विरुद्ध पंचायत को प्रदत पानी टैकर का दुरूपयोग, दूसरे पंचायत मेँ...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हर घर तिरंगा अभियान के तहत वार्ड पार्षद निभा देवी ने घर-घर पहुंचकर किया तिरंगा वितरण

Khabar365newsपाकुड़। राष्ट्रव्यापी “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर परिषद पाकुड़ के...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

निजी कार्यक्रम में शामिल होने बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री,

Khabar365newsबोकारो। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने...