BiharJharkhand

पटना में आज पीएम मोदी का 5 किलोमीटर लंबा रोड शो

Share
Share
Khabar365news

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के तहत गुरुवार को राजधानी पटना पहुंचेंगे। इस दौरान वे 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारी जोर-शोर से की गई है, और पूरा पटना सजाया गया है। प्रधानमंत्री की यह इस वर्ष की चौथी बिहार यात्रा है। वे गुरुवार शाम पांच बजे विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा अन्य वरिष्ठ मंत्री उनकी अगवानी करेंगे। पटना हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री 1,200 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही बिहटा में प्रस्तावित नए हवाई अड्डे के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे। इसके उपरांत प्रधानमंत्री पटना शहर में एक रोड शो करेंगे, जो एयरपोर्ट से प्रारंभ होकर शेखपुरा मोड़, नेहरू पथ, इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय तक जाएगा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर स्वागत मंच बनाए गए हैं, जहां सामाजिक संगठन और भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgarh

शनि मंदिर समिति ने शनि जयंती और शनि अमावस्या धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू स्थित जयनगर गांव स्थित शनि...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

NEET में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट अतिरिक्त समय

Khabar365newsNEET-UG परीक्षा रद्द होने के बाद केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय ने...

BreakingJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह के पंपों पर लगा ‘पेट्रोल के लिए क्षमा करें’ का बोर्ड

Khabar365newsआज गिरिडीह की जनता जब गाड़ियों में तेल भराने निकली, तो उनका...

JharkhandpatratupatratuRamgarh

पतरातू में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल की संयुक्त बैठक संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विश्व हिन्दू परिषद व बजरंगदल की...