Jharkhand

दस एसी के साथ तीन आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

हजारीबाग:बड़ा बाजार ओपी क्षेत्र स्थित हजारीबाग होम प्राइवेट रेसिडेंसी से ब्लू स्टार कंपनी का 10 एसी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सदर एसडीपीओ महेश प्रजापति ने पत्रकार वार्ता कर दी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों की पहचान कटकमसांडी के बरगड्डा निवासी शिव मनीष राम पिता बंगाली राम, इटखोरी के परसौनी निवासी राहुल कुमार दास पिता नरेश रविदास व हुरहुरू के फॉरेस्ट कॉलोनी निवासी राजीव कुमार उर्फ बिट्टू पिता महावीर राम के रूप में हुई है। इस संबंध में बड़ा बाजार थाना कांड संख्या 54/23 दर्ज किया गया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों का कोविड-19 टेस्ट कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि 17 फरवरी की देर रात हजारीबाग होम्स प्राइवेट रेसिडेंसी से ब्लू स्टार कंपनी का 10 एसी चोरी करने का मामला प्रकाश में आया था। अलीबाग होम्स प्राइवेट रेसिडेंसी के मालिक द्वारा बड़ा बाजार थाना में आवेदन देने पर मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज करते हैं पुलिस अनुसंधान में जुट गए और चोरी में शामिल प्राथमिक अभियुक्त शिव मनीष राम को पकड़ा गया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने ओकनी लोहा टोली से 6 एसी और अप्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। साथ ही राजीव कुमार उर्फ बिट्टू के घर चतरा से दो ऐसी बरामद और रांची के रातू से छिपाकर रखे दो एसी को भी बरामद कर लिया गया। छापेमारी अभियान में बड़ा बाजार थाना प्रभारी घनश्याम कुमार, एसआई राधेश्याम कुमार और एएसआई साकेश कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल शामिल थे।
Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

TPC कमांडर बृजेश गंझू ढेर, UP ATS की कार्रवाई

Khabar365newsझारखंड। झारखंड के कुख्यात TPC कमांडर बृजेश गंझू के मारे जाने की...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

सिमडेगा की 13 वर्षीय नाबालिग नामकुम से बरामद,

Khabar365newsरांची। सिमडेगा जिले से लापता हुई 13 वर्षीय नाबालिग को रांची के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा वैन दुर्घटनाग्रस्त

Khabar365newsरांची। राजधानी के पिस्का मोड़ के पास पशुओं से लदा एक वैन...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पाकुड़ में 3 हजार लौटाने के बहाने बुजुर्ग से 4.81 लाख की ठगी

Khabar365newsबताया जा रहा है कि आरोपी ने बुजुर्ग को रकम वापस करने...