झारखंडब्रेकिंग

अपराधियों की उड़ी नींद : सरायकेला-खरसावां में पुलिस का ताबड़तोड़ छापामारी अभियान, 25 गिरफ्तार

Share
Share
Khabar365news

सरायकेला-खरसावां : सरायकेला-खरसावां जिले में शुक्रवार की रात अपराधियों के लिए खौफ भरी साबित हुई। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लूणायत के नेतृत्व में जिलेभर में सघन छापामारी अभियान चलाया गया, जिसमें पुलिस की 24 टीमों ने 100 से अधिक ठिकानों पर दबिश दी और 25 वांछित अपराधियों व वारंटियों को धर दबोचा।
अभियान में सरायकेला व चांडिल एसीडीपीओ, सभी थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक, और 167 पुलिसकर्मी शामिल रहे। खुद एसपी लूणायत ने पूरे अभियान की निगरानी की और हर कदम पर नजर रखी। पुलिस ने केवल गिरफ्तारी ही नहीं की, बल्कि 109 अपराधियों का भौतिक सत्यापन भी किया। इनमें:
•    39 आरोपी आर्म्स एक्ट के तहत,
•    31 एनडीपीएस एक्ट,
•    5 हत्या,
•    4 उत्पाद अधिनियम,
•    26 संपत्ति संबंधी अपराध,
•    और 4 नक्सल मामलों में चार्जशीटेड आरोपी शामिल हैं।

चांडिल (कपाली) थाना क्षेत्र से पकड़े गए पांच शातिर अपराधियों के नाम भी सामने आए हैं—साजिद अंसारी उर्फ छोटा साजिद, श्यामसुंदर सिंह, बिरबल सिंह उर्फ खास सिंह, मंटू मंडल उर्फ महाबीर मंडल और भूषण पहाड़िया।
यह अभियान यह संदेश देने में सफल रहा कि अपराध करने वालों के लिए अब कोई कोना सुरक्षित नहीं। पुलिस की इस मुहिम ने न सिर्फ अपराधियों में हड़कंप मचाया, बल्कि जनता में सुरक्षा का विश्वास भी मजबूत किया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  

Recent Posts








Related Articles
Jharkhandझारखंड

वरिष्ठ मंत्रियों की अनदेखी और जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता : प्रदीप सिन्हा 

Khabar365newsभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने प्रदेश कार्यालय में...