BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

15 लाख के गहनों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,

Share
Share
Khabar365news

सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी में बंद पड़े घर में हुई लाखों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से करीब 15 लाख रुपये मूल्य के गहने बरामद किए गए हैं। घटना क्वार्टर नंबर डीएस-49 निवासी अभय कुमार के घर की है। पुलिस ने इस मामले में बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए गए।

थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि 7 मार्च को अभय कुमार अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए हुए थे। 19 मार्च को लौटने पर घर में चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने सिदगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध के रूप में विक्की लोहार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सभी गहनों को बरामद कर लिया। हालांकि, चोरी की गई नकदी को आरोपी खर्च कर चुका है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  







Related Articles
BreakingJamtadaJharkhandजामताड़ाझारखंडब्रेकिंग

प्रेमी जोड़े को बनाया बंधक, युवती ने लगाया यौन शोषण का आरोप

Khabar365newsजामताड़ा। जिले में एक प्रेमी जोड़े को कथित रूप से बंधक बनाए...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

हाथियों का कहर: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में ग्रामीण की मौत

Khabar365newsझारखंड के विभिन्न इलाकों में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में 3 दिनों से बिजली गुल, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Khabar365newsगिरिडीह। शहर के एक इलाके में पिछले तीन दिनों से बिजली आपूर्ति...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

कलाकारों के लिए खुशखबरी, बुजुर्ग और दिव्यांगों को मिलेगी ₹4 हजार पेंशन

Khabar365newsरांची। झारखंड सरकार ने राज्य के बुजुर्ग, अस्वस्थ और दिव्यांग कलाकारों को...