BreakingCrimeJharkhandRanchi

संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल के प्रिंसिपल ने ट्यूशन पढ़ने आई 14 वर्षीय बच्ची के साथ की अश्लील हरकत

Share
Share
Khabar365news

रांची | सदर थाना क्षेत्र निवासी एक 14 वर्षीय बच्ची ने थाने में FIR दर्ज कराया है। FIR में बच्ची ने कहा है कि उसके ट्यूशन टीचर अमरेंद्र कुमार, पिता श्री भगवान राय, निवासी न्यू कॉलोनी, हैदर अली रोड नंबर 10, कोकर, रांची जो कि संत मदर टेरेसा प्ले स्कूल का प्रिंसिपल भी हैं, ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान 27 जनवरी 2025 की शाम को उसके साथ गलत नीयत से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। और जब बच्ची ने उसका विरोध किया तो कहा कि इट्स ओके, यह सब नॉर्मल है, चलता है। बच्ची के मां-बाप जब उससे पूछने गए कि आपने ऐसा क्यों किया? तो उसने कहा कि बच्ची झूठ बोल रही है, मैंने ऐसा कुछ नहीं किया।

आरोपी की पत्नी भी आरोपी के पत्नी भी उसी के सुर में सुर मिलाकर कह रही है कि लड़की ही खराब है, हमारे पति ने आज तक कभी कुछ नहीं किया किसी के साथ। इसके बाद उन लोगों ने हंगामा भी किया। इसके अलावा उन लोगों ने धमकी भी दी कि केस करोगे तो इसका अंजाम भी समझ लेना। बात बहुत बढ़ जाएगी। इससे दुखी होकर बच्ची और उसके माता-पिता ने सदर थाने में केस दर्ज कराया। आरोपी शिक्षक प्रिंसिपल होने के अलावा शादीशुदा और बाल बच्चेदार आदमी है। जिस शिक्षक के कंधे पर जिम्मेदारी होती है बच्चों का भविष्य बनाने की, वही भक्षक बना हुआ है। ऐसे में अगर इस आरोपी को सजा नही मिली तो समाज पर गलत असर पड़ेगा और वह न जाने कितनी बच्चियों की जिंदगी बर्बाद करेगा |

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Recent Posts








Related Articles
ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

शालू जिन्दल महिला स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के क्षेत्र में ‘सीएसआर पर्सन ऑफ द ईयर’ अवॉर्ड से सम्मानित

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक जिन्दल फाउंडेशन की चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिन्दल...

ActiveJharkhandpatratupatratuRamgahRamgarh

रामनवमी अखाड़ा, कोतो में भव्य रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु विजयादशमी के पावन अवसर पर रावण...