BreakingJharkhandझारखंड

14 जिलों में बारिश-तूफान का अलर्ट, वज्रपात का खतरा

Share
Share
Khabar365news

झारखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के ऊपर बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर 9 अप्रैल को भी बना रहेगा। मौसम केंद्र रांची ने गुरुवार को राज्य के 14 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।जिन जिलों में असर देखने को मिल सकता है उनमें रांची, खूंटी, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज शामिल हैं। इन इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है। इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक रांची समेत अन्य जिलों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि 12 अप्रैल के बाद गर्मी में तेजी आने की संभावना है और कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तापमान की बात करें तो बुधवार को सरायकेला में सबसे अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं बोकारो में 19.4 मिमी के साथ सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। लातेहार में 13 मिमी और रांची में 9 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

राज्य में मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार दोपहर तक रांची, बोकारो, लातेहार समेत कई जिलों में जारी रही। इस दौरान रांची के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी देखने को मिली। इधर, जमशेदपुर के डिमना क्षेत्र में बुधवार शाम बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे खड़ा था, तभी अचानक बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
JharkhandpatratupatratuRamgah

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से दो युवती घायल

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठकपतरातू । पतरातू थाना अंतर्गत तालाटांड़ पुल के...

BreakingCrimeJharkhandpatratupatratuRamgah

पतरातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से AC चोरी करने वाला ‘बौना’ गिरफ्तार

Khabar365newsरिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातु पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बरहेट में एक रात में 10 मोबाइल चोरी, गांव में दहशत

Khabar365newsबरहेट थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं थमने का नाम...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में राज्यसभा सीटों पर मंथन तेज

Khabar365newsझारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर...