JharkhandpatratupatratuRanchi

रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज (IAS) ने किया पीवीयूएनएल का दौरा, परियोजना प्रगति एवं विभिन्न मुद्दों की समीक्षा

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट – सुमित कुमार पाठक पतरातु

पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (पीवीयूएनएल) में रामगढ़ के उपायुक्त श्री ऋतुराज का दौरा सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री ए.के. सहगल ने अरन्या गेस्ट हाउस में उपायुक्त महोदय को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान पीवीयूएनएल के अन्य महाप्रबंधकगण भी उपस्थित रहे।

दौरे के क्रम में उपायुक्त महोदय ने परियोजना स्थल एवं यूनिट कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया तथा संयंत्र की प्रगति, संचालन एवं विभिन्न विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों द्वारा उन्हें परियोजना की वर्तमान स्थिति एवं आगामी योजनाओं की जानकारी दी गई।

बैठक के दौरान भूमि से संबंधित विषयों एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। उपायुक्त महोदय ने सभी विषयों पर सकारात्मक सहयोग का आश्वासन देते हुए परियोजना से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने हेतु प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सहयोग प्रदान करने की सहमति व्यक्त की।

पीवीयूएनएल प्रबंधन ने उपायुक्त महोदय के दौरे को परियोजना के सुचारू एवं तीव्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  







Related Articles
BreakingJharkhandpatratupatratuझारखंडब्रेकिंग

घर की सफाई कर रही महिला को सांप ने काटा, मौत

Khabar365newsरिपोर्ट -सुमित कुमार पाठक पतरातु पतरातू प्रखंड अंतर्गत रसदा गांव में सांप...

BreakingJharkhandPakurब्रेकिंग

10 डिसमिल का रिकॉर्ड, 70 डिसमिल पर सड़क!

Khabar365newsपाकुड़: महेशपुर प्रखंड के चंडालमारा–पाखरिया (पैनम पथ) सड़क चौड़ीकरण परियोजना में भूमि...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

6 जुलाई को ट्रैफिक ब्लॉक, कई MEMU ट्रेनें रहेंगी रद्द

Khabar365newsरांची। रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 6 जुलाई को आसनसोल...

BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

रबोध पंचायत में स्व. बालेश्वर पटेल को श्रद्धांजलि,

Khabar365newsहजारीबाग:*कल डाड़ी प्रखंड के रबोध पंचायत स्थित जोगा चौक पर ग्रामीणों ने...