CrimeJharkhand

*रामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता कांस्टेबल हत्याकांड के सभी आरोपी को चार घंटे के अन्दर धर-दबोचा।एसपी पियुष पांडेय ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस*

Share
Share
Khabar365news

रिपोर्ट ब्यूरो मंसूर खान के साथ आरीफ कुरैशी रामगढ़

*पत्नी ने कराई अपनी प्रेमिका से पति की हत्या। घटनाक्रम में उपयोग दो पिस्तौल एक रिवाल्वर बरामद किया गया*

रामगढ़: कल बिते रात उरीमारी ओपी में कार्यरत कांस्टेबल को भुरकुंडा ओपी क्षेत्र अंतर्गत 10 नंबर खुली खदान सयाल के पास अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताते चलें कि पुलिस द्वारा इस घटना का मात्र चार घंटे में ही खुलासा सत्यापन किया गया और घटनाक्रम में संलिप्त पत्नी और प्रेमी उनके सहयोगी को गिरफतार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस को सूचना मिली थी कि पंकज कुमार दास नामक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या हुई है जो झारखंड पुलिस का हजारीबाग जिला बल में आरक्षी है जो उरीमारी ओपी में पदस्थापित है घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।

छापामारी के क्रम में मृतक की पत्नी नैना कुमारी को पूछताछ थाना लाया गया। तो उसके द्वारा बताया गया कि उसने अपने प्रेमी मोनू पासवान उर्फ मनोहर कुमार के साथ प्रेम प्रसंग के चलते अपने प्रेमी को बुलाकर अपने पति की हत्या करवा दी। आगे छापामारी के क्रम में मोनू पासवान उर्फ मनोहर कुमार एवं इसके साथी ओमप्रकाश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया । साथ में हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी जब्त किया गया।पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों में नैना कुमारी पति पंकज कुमार दास साकुल थाना पतरातु , मोनू पासवान उर्फ मनोहर कुमार पिता ब्रिजनंदन पासवान पुराना दूतल्ला सयाल थाना पतरातु ,ओम प्रकाश सिन्हा पिता स्वर्गीय रामचंद्र पासवान पोस्ट ऑफिस सयाल थाना पतरातु को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस द्वारा जप्त सामानों में दो देसी पिस्तौल एवं एक देसी रिवाल्वर , पांच खोखा, पांच जिंदा कारतूस , घटना में प्रयुक्त काला रंग का पल्सर मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल जप्त किया गया।इस छापामारी दल में वीरेंद्र कुमार चौधरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु , सुशील कुमार अंचल पुलिस निरीक्षक पतरातू ,पु. अ. नि. अमित कुमार भुरकुंडा ओपी प्रभारी, पु.अ.नि. अमर शुक्ला , पु.अ.नि राजदीप कुमार , पु.अ.नि मयंक प्रसाद, पु.अ.नि अक्षय कुमार एवं भुरकुंडा के सशस्त्र बल शामिल थे।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  







Related Articles
BreakingHazaribaghJharkhandझारखंडब्रेकिंगहजारीबाग

58 डिसमिल खास महल जमीन से हटाया अतिक्रमण

Khabar365newsहजारीबाग। हजारीबाग जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...

BokaroBreakingJharkhandझारखंडबोकारोब्रेकिंग

बोकारो में पावर सबस्टेशन में 32 लाख की डकैती

Khabar365newsबोकारो। बोकारो जिले में अपराधियों ने एक पावर सबस्टेशन को निशाना बनाते...

BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर सरकार सक्रिय,

Khabar365newsरांची। JPSC-JSSC समेत विभिन्न भर्ती और परीक्षा संबंधी मांगों को लेकर आंदोलन...

BiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंग

जंतर-मतर के बाद बांकीपुर उपचुनाव ने दिए बदलाव के संकेत

Khabar365newsपटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणामों ने बिहार की राजनीति में नई...