JharkhandPakur

पाकुड़ में मौत बनकर दौड़ी रफ्तार: ट्रेलर ने छीनी एक और जिंदगी

Share
Share
Khabar365news

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा सड़क पर दर्दनाक हादसा, कोरियडीह के पास 56 वर्षीय सलीम अंसारी की मौके पर ही मौत

पाकुड़ की सड़कों पर एक बार फिर रफ्तार ने कहर बरपाया और एक हंसती-खेलती जिंदगी पलभर में खामोश हो गई। हिरणपुर-लिट्टीपाड़ा मुख्य सड़क पर कोरियडीह के पास सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार सलीम अंसारी (56 वर्ष), निवासी दराजमाठ गांव, को अपनी चपेट में ले लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर इतनी तेज गति में था कि सलीम अंसारी को संभलने का कोई मौका ही नहीं मिला। टक्कर इतनी भयावह थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सड़क पर बिखरा सामान और चीख-पुकार का मंजर हर किसी को झकझोर देने वाला था।
घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रेलर चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़ा करता है—आखिर कब थमेगा सड़कों पर मौत का यह तांडव? तेज रफ्तार और लापरवाही आखिर कब तक निर्दोष लोगों की जान लेती रहेगी?

पाकुड़ ब्यूरो जितेन्द्र यादव की रिपोर्ट

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  







Related Articles
ActiveBreakingDelhiJharkhandNew Delhiझारखंडदिल्लीब्रेकिंगरांची

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद, जानें RBI का नियम

Khabar365newsनई दिल्ली: देशभर में आज, 24 अक्टूबर 2026 को बैंक शाखाएं बंद...

ActiveBiharBreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंगरांची

गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों ओर बनेगी सड़क,

Khabar365newsगोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गोड़धोइया नाले के दोनों किनारों पर...

ActiveBiharBreakingJharkhandPatnaझारखंडबिहारब्रेकिंगरांची

बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Khabar365newsपटना: बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का असर बिहार...