झारखंड

चाय बेचने वाले के बेटे अंकित कुमार शाह बने साइंस में स्टेट सेकंड टॉपर इंजीनियर बनने का सपना

Share
Share
Khabar365news

झारखंड : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार साइंस स्ट्रीम में अंकित कुमार शाह ने 476 अंक प्राप्त कर राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया है। अंकित पश्चिम सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं और नोवामुंडी इंटर कॉलेज के छात्र हैं। अंकित की सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। उनके पिता स्थानीय स्तर पर चाय की दुकान चलाते हैं, और कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अंकित ने पूरे समर्पण और मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है। अंकित के पिता का नाम अनिल शाह है। अंकित ने जेईई मेंस की परीक्षा भी पास कर ली है और अब उन्हें NIT कॉलेज में प्रवेश मिलने की उम्मीद है। उनका सपना एक इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना है। दो भाईयों में सबसे बड़े अंकित अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। उनकी इस उपलब्धि ने न सिर्फ परिवार का सिर गर्व से ऊँचा किया है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए वे एक प्रेरणा बन गए हैं। 

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031







Related Articles
BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में गहराया पेट्रोल-डीजल संकट, कई पंपों पर तेल खत्म

Khabar365newsगिरिडीह समेत देश के कई हिस्सों में इन दिनों पेट्रोल-डीजल की किल्लत...

BreakingGIRIDIHJharkhandगिरिडीहझारखंडब्रेकिंग

गिरिडीह में मंईयां योजना के नाम पर अवैध वसूली का आरोप

Khabar365newsगिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड स्थित तेलमकरी आंगनबाड़ी केंद्र से एक चौंकाने...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

जामताड़ा DC ने बैंकों के खराब प्रदर्शन पर जताई नाराजगी, 

Khabar365newsजामताड़ा में बैंकों के खराब प्रदर्शन पर उपायुक्त आलोक कुमार ने कड़ा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

अमूल डेयरी ने देशभर में बढ़ाई दूध की कीमतें,

Khabar365newsमशहूर डेयरी ब्रांड अमूल ने अपने कई दूध प्रोडक्ट्स की कीमतों में...