BiharBreakingबिहारब्रेकिंग

चुनावी माहौल में तेज प्रताप को मिली वीआईपी सुरक्षा कवच

Share
Share
Khabar365news

बिहार विधानसभा के चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि जनशक्ति जनता दल के प्रमुख और महुआ विधानसभा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। अब तेज प्रताप यादव के साथ सीआरपीएफ के 11 कमांडो 24 घंटे तैनात रहेंगे। यह फैसला तब लिया गया जब सुरक्षा एजेंसियों ने तेजप्रताप के खिलाफ संभावित खतरे की आशंका जताई थी।

मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में तेज प्रताप की सुरक्षा संबंधित रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपी थी, जिसके बाद गृह मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।

आपको बता दें कि वाई प्लेस श्रेणी की दी जाने वाली सुरक्षा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीआरपीएफ के कुल 11 कमांडो की टीम होती है। इनमें से पांच कमांडो ‘स्टैटिक ड्यूटी’ पर यानी तेजप्रताप के घर और उसके आसपास तैनात होंगे। वहीं छह ‘पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर’ (PSO) होंगे, जो तीन शिफ्टों में लगातार उनकी सुरक्षा करेंगे। इसके तहत तेजप्रताप की हर आवाजाही पर सीआरपीएफ के प्रशिक्षित जवान हमेशा मौजूद होंगे और उनका काफिला भी अब अधिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ होगा।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandRanchiझारखंडब्रेकिंगरांची

बर्थडे पार्टी में ले गई सहेली, फिर फ्लैट में छात्रा से हुआ रेप; रांची की घटना

Khabar365newsरांची के बरियातू थाना क्षेत्र के एक हॉस्टल में रहने वाली छात्रा...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड में बढ़ेगी भीषण गर्मी, 20 अप्रैल के बाद तापमान 40°C के पार; लू का खतरा

Khabar365newsझारखंड में अब भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 20 अप्रैल के...

BreakingJharkhandझारखंडपलामूब्रेकिंग

ममेरे भाई-बहन के प्रेम संबंध का दुखद अंत: हत्या के बाद युवक ने दी जान

Khabar365newsपलामू जिले में आपसी प्रेम संबंध में ममेरे भाई ने अपनी बहन...