बिहारब्रेकिंग

राजधानी पटना में थार सवार की गुंडागर्दी! महिला पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश…

Share
Share
Khabar365news

पटनाः बिहार में अपराध की मानसिकता वालों के बीच पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण राजधानी पटना में एक बार फिर से देखने को मिला। सड़क पर महंगी कार लेकर चलने वाली की गुंडागर्दी इन दिनों कुछ ज्यादा ही देखने को मिल रहा है।
पटना में थार चालक की गुंडागर्दी का एक वीडियो सामने आया है। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 24 जून दोपहर एक बजे का ये वीडियो पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित चितकोहरा गोलंबर का बताया जा रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी थार को रूकवाने की कोशिश करती है लेकिन ड्राइवर पर कोई फर्क नहीं पड़ता। इस दौरान ट्रॉफिक पुलिस के लोग उसे रोकने की पूरी कोशिश करते है।

बेखौफ काले रंग का थार चालक गाड़ी को आगे बढ़ाता रहता है। पुलिस कर्मी को रौंदने की कोशिश करता हुआ थार चालक फरार हो जाता है। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी थार की चपेट में आने से बाल-बाल बच जाती है।

इससे पहले पटना में ही इसी तरह की एक और घटना सामने आई थी। 13 जून को पटना में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो कार ड्राइवर ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया था। इस वाकये में एक महिला कॉन्स्टेबल और दो दारोगा घायल हो गए थे।इसके बाद महिला कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। घटना के बाद कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।

Share

Leave a comment

Leave a Reply

Categories

Calender

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  







Related Articles
BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

झारखंड–बंगाल में हुआ 650 करोड़ रूपये का कोयला घोटाला,

Khabar365newsईडी ने झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चल रहे कोयला...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

पुष्पा हत्याकांड: हाईकोर्ट सख्त, 48 घंटे में DNA सैंपल का आदेश

Khabar365newsहाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सख्त रुख अपनाया। इस दौरान राज्य के...

BreakingJharkhandझारखंडब्रेकिंग

बहरागोड़ा में संदिग्ध बम, आज एक्सपर्ट करेंगे डिफ्यूज

Khabar365newsसोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केन्द्रीय रक्षा मंत्री संजय सेठ ने कहा...

BreakingJharkhandझारखंडधनबादब्रेकिंग

बोकारो: केन्दुआडीह के पास सड़क धंसी,

Khabar365newsधनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह थाना के पास अचानक सड़क बीचों-बीच करीब...